फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A little change in the Assistant Professor exam, 15 questions to be written instead of 18.

Chandigarh-Haryana News: असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में थोड़ा बदलाव, 18 की बजाय 15 सवाल लिखने को आए

विज्ञापन
- मुख्य परीक्षा लोक सेवा आयोग के मुख्यालय में आयोजित हुई, करीब 760 परीक्षार्थी हुए शामिल
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) बाॅटनी और जूलाॅजी का सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट कराया है। आयोग के कार्यालय में रविवार को आयोजित मुख्य परीक्षा में करीब 760 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव भी किया गया। इस बार 18 की बजाय 15 प्रश्न आए और इन सभी प्रश्नों के जवाब परीक्षार्थियों को लिखने थे।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के पंचकूला स्थित मुख्यालय पर सुबह के सत्र में नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बाॅटनी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) पदों के लिए परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

इस सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट में 390 परीक्षार्थी शामिल हुए। सुबह के सत्र की परीक्षा में शामिल हुए दिल्ली के मुकेश कुमार और मेरठ के सलीम ने बताया कि परीक्षा में थोड़ा बदलाव था और अधिकतर प्रश्न तय पाठ्यक्रम से ही आए थे, हालांकि मुख्य परीक्षा में इस बार 18 की बजाय 15 प्रश्न थे, इसलिए थोड़ी परेशानी यह थी कि पहले तीन अतिरिक्त प्रश्नों को लिखने के लिए विकल्प मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दोपहर दो से शाम पांच बजे तक असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) जूलॉजी के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट का आयोजन हुआ, शाम के सत्र में आयोजित परीक्षा के दाैरान 370 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में शामिल हुए सोनीपत के विपिन और सुमित कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर इस बार बेहतर इंतजाम थे और लेकिन 150 अंकों की परीक्षा में सभी 15 प्रश्नों के जवाब लिखने थे, कुछ सवाल कठिन भी थे।

परीक्षा मुख्यालय के कार्यालय में ही आयोजित हुई और प्री-परीक्षा मई में हो चुकी है। वहीं, अभिभावक डाॅ. प्रमोद यादव ने बताया कि परीक्षा को लेकर इस बार कोई शिकायत नहीं रही। दूसरी ओर, लोक सेवा आयोग के सचिव मुकेश आहूजा का कहना है कि कुल परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से करीब 20 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed