फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A 14-member committee has been formed to oversee Shah's visit to showcase new criminal laws.

Chandigarh-Haryana News: नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी के लिए शाह के दौरे को लेकर 14 सदस्यीय समिति गठित

विज्ञापन
- कुरुक्षेत्र में तीन अक्तूबर से कार्यक्रम, गृह सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन



चंडीगढ़/ कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में तीन अक्तूबर से नए कानूनों पर लगने वाली प्रदर्शनी की व्यवस्था को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह समिति योजना, सुरक्षा और संचालन के सभी पहलुओं की निगरानी करेगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।


डॉ. मिश्रा ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में वकील, छात्र, अध्यापक और आम लोग भाग लेकर आपराधिक न्याय प्रणाली में आए बदलावों को समझ पाएंगे। डाॅ. मिश्रा ने उपायुक्त कुरुक्षेत्र को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के समन्वय के लिए आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। 10 प्रदर्शनी स्टॉलों से संबंधित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में डिप्टी कमिश्नर विश्राम कुमार, एसपी नितिन अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो/ संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed