फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   8.5 crore rupees approved for purchasing land for sunflower oil mill

Chandigarh-Haryana News: सूरजमुखी तेल मिल के लिए जमीन खरीदने को 8.5 करोड़ की राशि मंजूर

विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शाहाबाद में स्थापित होगी सहकारी क्षेत्र की पहली सूरजमुखी तेल मिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में सहकारी क्षेत्र की पहली सूरजमुखी तेल मिल कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में स्थापित होगी। शाहाबाद से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव अजराना कलां में 8.97 एकड़ जमीन खरीद के लिए 8.50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो गई है। अब जमीन खरीद की प्रक्रिया को पूरी करने के साथ-साथ मिल स्थापना को लेकर आगामी प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजमुखी उत्पादकों को प्रोत्साहित करने व उनकी फसल की खरीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 21 नवंबर 2024 को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सूरजमुखी तेल मिल स्थापित करने की घोषणा की थी। पहली सहकारी क्षेत्र की सूरजमुखी तेल मिल के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। सार्वजनिक-निजी भागीदारी तर्ज पर स्थापित होने वाली इस मिल से कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों के सूरजमुखी उत्पादकों के साथ-साथ प्रदेश के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

हैफेड की ओर से स्थापित की जाने वाली सूरजमुखी तेल मिल के लिए उपयुक्त जमीन ढूंढने को जिला प्रबंधक हैफेड कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) हैफेड व जिला प्रशासन के प्रतिनिधि की समिति गठित की गई थी। समिति ने सबसे पहले गांव डीग में जमीन की तलाश की थी लेकिन ग्रामीणों की सहमति नहीं मिलने के कारण बिहोली गांव में जमीन देखी गई। यहां भी मिल स्थापित करने के लिए कोई सहमति नहीं बनी। अब कमेटी ने अजराना कलां में मार्केट कमेटी के सबयार्ड के निकट जमीन तलाशी है। इसे खरीदने की मंजूरी सहकारिता मंत्री ने दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed