{"_id":"6849dbced8da559a420c382b","slug":"844-teachers-of-the-state-got-promotion-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-734830-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के 844 शिक्षकों को मिली पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के 844 शिक्षकों को मिली पदोन्नति
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री बोले - जल्द ही विभिन्न चरणों में सभी तरह के शिक्षकों के लिए तबादला मुहिम चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेशभर में 844 शिक्षकों को पदोन्नत किया गया है। इनमें चार प्रधानाचार्य भी शामिल हैं। जल्द ही बीईओ व डीईओ को पदोन्नत किया जाएगा। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सूची जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाना है। जल्द ही अलग-अलग चरणों में सभी तरह के शिक्षकों के लिए तबादला मुहिम शुरू की जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
सूची के मुताबिक शिक्षकों में केमेस्ट्री के 35 और 18 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) को पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के पद पर पदोन्नत किया गया है। संस्कृत व अंग्रेजी के 1-1 पीजीटी, हिंदी के 2 पीजीटी को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया गया है। इसी तरह कॉमर्स के 4, अंग्रेजी के 207, जियोग्राफी के 1, इतिहास के 203, राजनीतिक शास्त्र के 137, समाजशास्त्र के 13, संस्कृत के 150, गृह विज्ञान के 37 और हिंदी के 35 टीजीटी को पीजीटी बनाया गया है।
शिक्षा मंत्री ने ढांडा ने कहा कि हर सरकारी स्कूल के ढांचागत विकास को पूरा किया है, जबकि छोटी-मोटी समस्याओं का जल्द ही समाधान करने में सरकार प्रयासरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम बनाए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी चुनौतियों का निपटान कर सकेंगे। भारत के विकास में कौशल आधारित शिक्षा का भी योगदान रहेगा। इसी को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोला जाएगा। इसके अलावा सरकार 197 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों एवं 250 पीएमश्री विद्यालयों में ई-पुस्तकालय का निर्माण करवाएगी।