फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   670 arrests made in 518 cases, huge seizure of illegal weapons.

Chandigarh-Haryana News: 518 मामलों में 670 गिरफ्तारियां की गई, अवैध हथियारों की भारी बरामदगी

विज्ञापन
ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैक डाउन ने राज्यभर में संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार किया है। 5 से 16 नवंबर तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने जघन्य अपराधों से जुड़े 518 मामलों में 670 अपराधियों को गिरफ्तार किया जबकि अन्य मामलों में 2724 अतिरिक्त गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 250 कारतूस, 55 पिस्तौल, 21 देशी कट्टे और चार बंदूकों समेत काफी संख्या में अवैध हथियार बरामद कर आपराधिक नेटवर्क की कमर तोड़ने का संदेश दिया।
इसी अभियान के तहत एसटीएफ यूनिट पलवल को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नूंह के कुख्यात और पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश राहुल उर्फ धौलू को हिमाचल प्रदेश के मनाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी डकैती, यौन अपराध, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे सात गंभीर मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना व तकनीकी निगरानी के आधार पर एसटीएफ ने उसे दबोचकर गुरुग्राम पीओ स्टाफ के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, अभियान के दौरान अकेले 16 नवंबर को 48 गंभीर मामले दर्ज कर 60 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुग्राम, पलवल, भिवानी और झज्जर पुलिस ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। पुलिस ने कहा कि राज्य में गैंगस्टर, संगठित अपराध और फरार अपराधियों के लिए अब कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed