फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   650 new Atal Libraries to open soon in the state: Chief Minister

प्रदेश में जल्द खुलेंगे 650 नए अटल पुस्तकालय : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

500 पुस्तकालय 25 दिसंबर तक स्थापित किए जाएंगे, विभिन्न योजनाओं के 50.46 लाख लाभार्थियों के खातों में 1634 करोड़ रुपये डाले

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 650 नए अटल पुस्तकालय खोले जाएंगे। इनमें से 500 पुस्तकालय 25 दिसंबर 2026 तक स्थापित किए जाएंगे। सीएम ने गांवों के अटल पुस्तकालयों के लिए पुस्तक सेतु पोर्टल का भी शुभारंभ किया। शनिवार को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 50 लाख 46 हजार 624 लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,634 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।
पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नए अटल पुस्तकालय खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को गांव में ही बेहतर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रदेश में अब तक 996 अटल पुस्तकालय खोले जा चुके हैं। इन सभी पुस्तकालयों को पुस्तक सेतु पोर्टल से जोड़ा गया है। प्रत्येक अटल पुस्तकालय में फर्नीचर, पुस्तकों का प्रारंभिक सेट तथा भारतनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। पुस्तक सेतु पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गांव के अटल पुस्तकालय को निशुल्क पुस्तकें दान कर सकेगा।
विज्ञापन

लाभार्थियों के खातों में डाली गई राशि में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, गैस सिलेंडर सब्सिडी, दयालु योजना और किसानों की भावांतर भरपाई की राशि शामिल रही। कुल भुगतान में सबसे बड़ा हिस्सा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का रहा। राज्य सरकार ने विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 13 हजार 295 लाभार्थियों के खातों में 1,131 करोड़ 7 लाख रुपये हस्तांतरित किए। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार परिवार पहचान पत्र के डाटाबेस के आधार पर पात्रता निर्धारित की जाती है जिससे पात्र नागरिकों को आवेदन किए बिना और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना पेंशन का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किस्त के तहत 10 लाख 10 हजार महिलाओं के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये भेजे गए। हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली पांच लाख 14 हजार महिलाओं के खातों में अगस्त महीने की 20 करोड़ 39 लाख रुपये की सब्सिडी जारी की गई। दयालु योजना के तहत 4,222 परिवारों को 158 करोड़ 80 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी उत्पादक 3,384 किसानों को 34 करोड़ 79 लाख रुपये जारी किए गए। सीएम ने प्रदेश में उचित मूल्य की 2,651 नई राशन दुकानों (राशन डिपो) के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का भी शुभारंभ किया। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की चौपालों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 21 जिलों में 1,723 कार्यों के लिए 77 करोड़ 6 लाख रुपये की राशि जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed