{"_id":"686907a5eed6c06e150ff53b","slug":"641-posts-of-nursing-staff-vacant-in-haryana-promotion-also-pending-33-posts-of-chief-nursing-officer-lying-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ के 641 पद खाली: पदोन्नति भी लटकी, चीफ नर्सिंग अधिकारी के 33 पद पड़े खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ के 641 पद खाली: पदोन्नति भी लटकी, चीफ नर्सिंग अधिकारी के 33 पद पड़े खाली
Sat, 05 Jul 2025 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 05 Jul 2025 04:51 PM IST
सार
641 पद खाली होने से नर्सिंग अधिकारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। सीनियर नर्सिंग अधिकारी को ही चीफ व असिस्टेंट नर्सिंग पदों का काम संभालना पड़ रहा है। बताया जा रहा है ये पद काफी दिनों से खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
नर्सिंग अधिकारियों के 641 पद खाली
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 641 पद खाली पड़े हैं। इनमें नर्सिंग अधिकारी के 488 पद, सीनियर नर्सिंग अधिकारी के 97 पद, असिस्टेंट चीफ नर्सिंग अधिकारी के 23 पद और चीफ नर्सिंग अधिकारी 33 पद खाली हैं।
641 पद खाली होने से नर्सिंग अधिकारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। सीनियर नर्सिंग अधिकारी को ही चीफ व असिस्टेंट नर्सिंग पदों का काम संभालना पड़ रहा है। बताया जा रहा है ये पद काफी दिनों से खाली चल रहे हैं। पिछले साल भर्तियां हुई थी, मगर सारे पद भरे नहीं जा सके। कई पद पदोन्नति से भरे जाने हैं, मगर नर्सिंग अधिकारियों को समय पर पदोन्नति नहीं दी जा रही, जिससे ये पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मरीज की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ एक अहम कड़ी है। इमरजेंसी, वार्ड, ऑपरेशन और डे केयर सेंटर में इनकी अहम भूमिका होती है। हरियाणा में नर्सिंग के करीब 5600 पद हैं। इनमें से 641 पद कई महीनों से खाली हैं।
नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का काफी विस्तार हुआ है। अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जा चुका है। मगर नर्सिंग स्टाफ के पद पिछले कई साल से बढ़ाए नहीं गए हैं। कई जगह एक नर्सिंग स्टाफ को पूरा वार्ड भी देखना पड़ता है। इमरजेंसी सेवाओं में एक नर्स एक साथ कई मरीजों को देखना पड़ता है। इससे कई बार गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा. मनीष बंसल का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ की समय-समय पर भर्तियां होती रही हैं। जो पद खाली हैं, उनकी नियुक्ति प्रक्रिया की कार्यवाही चल रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग पत्र भेजा जा चुका है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजा है मांगपत्र
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 500 से ज्यादा से नर्सिंग पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग पत्र भेजा जा चुका है। सीईटी की परीक्षा के बाद नर्सिंग के खाली पद भरे जा सकते हैं।