फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   6 cluster heads and 15 district heads appointed for Partition Horrors Day, Haryana news

Chandigarh-Haryana News: विभाजन विभीषिका दिवस के लिए 6 कलस्टर हेड व 15 जिला प्रमुख नियुक्त

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विभाजन विभीषिका दिवस के सफल आयोजन के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहल लाल बड़ाैली के निर्देशानुसार आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने राज्य में छह कलस्टर हेड और 15 जिला प्रमुख की नियुक्तियां की। सभी कलस्टर हेड को तीन से पांच जिले और जिला प्रमुखों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह कलस्टर हेड में डाॅ. कृष्ण मिड्ढा को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगदीश चोपड़ा को डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी और दादरी का जिम्मा मिला है। मनीष ग्रोवर को सोनीपत, गोहाना, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ और संजय भाटिया को गुरुग्राम, गुरुग्राम ग्रामीण, नूंह, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व पलवल और सुभाष सुधा को कैथल, करनाल और पानीपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जिला प्रमुखों में घनश्याम अरोड़ा को पंचकूला व अंबाला, रोजी मलिक को यमुनानगर व कुरुक्षेत्र, सुभाष सुधा को कैथल व करनाल, प्रमोद विज को पानीपत व सोनीपत, ललिता बत्तरा को गोहाना व जींद, जगमोहन आनंद को रोहतक व झज्जर, भारत भूषण को डबवाली व सिरसा, विनोद भ्याणा क फतेहाबाद व हिसार, विशाल सेठ को हांसी व भिवानी, हरविंद कोहली को दादरी व रेवाड़ी, बोध राज सीकरी को महेंद्रगढ़ व गुरुग्राम, गार्गी कक्कड़ को नूंह व गुरुग्राम ग्रामीण, कृष्ण मिड्ढा को फरीदाबाद व बल्लभगढ़, मनीष ग्रोवर को फरीदाबाद व बल्लभगढ़ और सीमा त्रिखा को पलवल जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed