फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   50 years of Emergency BJP fielded bigwigs CM Saini will be speaker in Karnal

आपातकाल के 50 वर्ष: भाजपा ने इमरजेंसी को बताया काला अध्याय, मैदान में उतारे दिग्गज, सीएम करनाल में होंगे वक्ता

Mon, 23 Jun 2025 01:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Jun 2025 01:19 PM IST
सार

25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। भाजपा की तरफ से सूबे में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए हर जिले में वक्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल में वक्ता होंगे। 

विज्ञापन
50 years of Emergency BJP fielded bigwigs CM Saini will be speaker in Karnal
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में आपातकाल को भाजपा ने काला अध्याय बताया है। भाजपा ने 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष होने पर मैदान में दिग्गजों को उतारेगी और जन-जन को आपातकाल से देश को हुए राजनीतिक नुकसान के बारे में यह वक्ता बताएंगे। संगठन के लिहाजे से भाजपा ने सभी 27 जिलों में दो-दो वक्ताओं को तैनात किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल तो प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को पंचकूला का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, फरीदाबाद में वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल वक्ता होंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पूनिया ने "आपातकाल के काले अध्याय का 50 वर्ष" कार्यक्रम के लिए जिलावार वक्ताओं की ड्यूटी लगाई है। रविवार को जारी पत्र के अनुसार, अंबाला में असीम गोयल, यमुनानगर में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कुरुक्षेत्र में प्रो. एसपी सिंह बघेल वक्ता होंगे। कैथल में सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा और उनके साथ रेणू डाबला को वक्ता लगाया है। 
विज्ञापन


पानीपत में कंवरपाल गुर्जर, सोनीपत में निकाय मंत्री विपुल गोयल, गोहाना में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा वक्ता के रूप में नियुक्त किए गए हैं। जींद में इसी तरह से डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्डा, रोहतक में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता के साथ गुलशन भाटिया को वक्त के रूप में लगाया है। झज्जर में पंचायती राज मंत्री कृष्णलाल पंवार और डबवाली में मंत्री कृष्ण बेदी को वक्ता का जिम्मा सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, हांसी में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, हिसार में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, फतेहाबाद में सुरेंद्र पूनिया, भिवानी में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और दादरी में प्रदीप जैन वक्ता बतौर आपाताकाल की खामियों को बताएंगे। रेवाड़ी में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, महेंद्रगढ़ में सुनील ग्रोवर को तैनात किया गया है। गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, गुरुग्राम ग्रामीण में गोविंद भारद्वाज, नूंह में मंत्री राजेश नागर, पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम, बल्लभगढ़ में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा वक्ता होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed