फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   5 days left for paddy procurement, Girdawari work still pending, Agriculture News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: धान खरीद के 5 दिन शेष, गिरदावरी का काम अभी भी लंबित

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में धान की खरीद के केवल 5 दिन शेष बचे हैं और अभी भी गिरदावरी का कार्य लंबित है। फिलहाल पटवारियों के स्तर से अभी भी 1760.16 एकड़ फसलों की गिरदावरी का कार्य लंबित है। कानूनगो से लेकर दूसरे अधिकारियों के स्तर पर भी अभी गिरदावरी के कार्य का सत्यापन भी लंबित है। हरियाणा राजस्व एवं आपदा विभाग के अनुसार, 6395 गांवों के 529229 किसानों ने नुकसान का ब्योरा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कराया था। राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति पोर्टल के अनुसार, रविवार की रात तक अभी भी कानूनगो स्तर पर 41769.12 एकड़ गिरदावरी के कार्य का सत्यापन होगा। तहसीलदारों के स्तर पर 189703.39 एकड़, एसडीएम स्तर पर 74373.02 एकड़ गिरदावरी के कार्य का भी सत्यापन लंबित है। पोर्टल के अनुसार, जिला राजस्व अधिकारियों के स्तर पर 35233.81 एकड़, जिला उपायुक्तों के स्तर पर 189703.39 एकड़ और मंडलायुक्त कार्यालयों के स्तर पर 10189.54 एकड़ फसलों की गिरदावरी के कार्य का सत्यापन होना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed