फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   3934 poor people's dream of getting a plot has been fulfilled, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: 3934 गरीबों का प्लाॅट का सपना पूरा

विज्ञापन
पंचकूला में मुख्यमंत्री ने 100-100 गज प्लाॅट आवंटन के प्रमाण-पत्र वितरित किए
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस राज में चुनाव में घोषणाएं होती हैं पर योजनाएं धरातल पर नहीं उतरीं
फोटो संख्या : 01, 02 और 03-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के तहत 3934 लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लाॅट आवंटन पत्र वितरित किए गए। पंचकूला के इंद्र धनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाभार्थियों को प्लॉट के कागजात, कब्जे से संबंधित दस्तावेज, अंतरिम मलकीयत प्रमाण-पत्र दिए। कार्यक्रम में 89 लाभार्थी बुलाए गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा-कांग्रेस राज में केवल चुनाव के समय योजनाओं की घोषणा होती है पर कभी धरातल पर नहीं उतरती।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद 55 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने देश और प्रदेश के गरीबों के लिए ठोस कार्य नहीं किए। गरीबों के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार ने जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारकर लाखों लोगों के जीवन में बदलाव किया है। उज्ज्वला योजना की खूबी गिनवाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को चार-चार दिन लाइन में लगना पड़ता था। हर घर जल, चिरायु योजना से लेकर दूसरी कई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संविधान पूरी तरह सुरक्षित है। जनधन खातों पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वे जनधन खातों के आंकड़े देख लें जिनमें 11 वर्षों में गरीबों ने अपनी मेहनत की बचत जमा की है। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक शक्ति रानी शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



-----------

इन जिलों के लाभार्थियों को मिला लाभ
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण-2.0 के तहत 3934 लाभार्थियों को लाभ दिया गया। अंबाला में 164, भिवानी के 266, चरखी दादरी के 103, फतेहाबाद के 172, गुरुग्राम के 16, हिसार के 469, झज्जर के 26 शामिल हैं। जींद के 467, कैथल के 204, करनाल के 316, कुरुक्षेत्र के 172, महेंद्रगढ़ के 84 लाभार्थी हैं। वहीं, नूंह में 65, पलवल में 17, पानीपत में 292, रेवाड़ी में 266, रोहतक में 166, सिरसा में 172, सोनीपत में 667 और यमुनानगर में 30 लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed