फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   31 lakh people of Haryana will get ownership rights of their land.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के 31 लाख लोगों को अपनी जमीन का मिलेगा मालिकाना हक

विज्ञापन
विधानसभा में हरियाणा सरकार लाएगी बिल, मालिकाना हक मिलने के बाद लोग बेच सकेंगे अपनी जमीन
विज्ञापन


गांव के 25 लाख और शहर के छह लाख लोगों को होगा फायदा
चंडीगढ़। हरियाणा में लाल डोरा और फिरनियों अंदर की संपत्तियों का मालिकाना हक जल्द लोगों को मिलेगा। हरियाणा सरकार की ओर से इन संपत्तियों का सर्वे कर निशानदेही का कार्य पूरा किया जा चुका है। मालिकाना हक मिलने के बाद लोग अपनी संपत्ति को अपने नाम करवाने के साथ ही उसे बेच भी सकेंगे और बैंक से लोन भी ले सकेंगे। राज्य सरकार के इस प्रयास से गांव के 25 लाख लोगों और शहरों के छह लाख लोगों को फायदा मिलेगा। हरियाणा सरकार आगामी विधानसभा सत्र में इस संबंध में बिल भी लेकर आ रही है।
दरअसल, लाल डोरा और फिरनियों के अंदर जो संपत्तियां हैं वह लोगों के नाम पर नहीं है। इसकी वजह से इन जमीनों पर कब्जा होने के साथ लोगों के बीच काफी विवाद होते थे। पंचायतों की भी काफी जमीन लाल डोरा के अंतर्गत है। उस पर भी कब्जे हो रहे थे। वहीं, मालिकाना हक न होने से लोग न तो अपनी जमीन बेच पा रहे थे और न ही लोन ले पा रहे थे। ग्रामीण इस बारे में सालों से सरकार से गुहार लगा रहे थे। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने इस मुद्दे पर पहल करते हुए साल 2018 में इन संपत्तियों का सर्वे कराने और राजस्व रिकॉर्ड बनाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब जाकर यह कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन


सभी संपत्तियों का रेवन्यू रिकॉर्ड बनेगा, एक नंबर भी मिलेगा

हरियाणा सरकार की ओर अब इन संपत्तियों के मालिकों को राजस्व विभाग की ओर से एक नंबर दिया जाएगा। पहले पूरे गांव का एक नंबर होता था। इसके साथ ही इन संपत्तियों का रेवन्यू रिकॉर्ड भी बनेगा। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट होगा जाएगा कि परिवार के किस सदस्य के पास कितनी संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रोन की मदद से फोटो लेकर तैयार किया मैप

साल 2018 में सर्वे ऑफ इंडिया ने यह कार्य शुरू किया था। ड्रोन की मदद से सारी जमीनों की फोटो ली गई। इसके बाद उसका मैप तैयार किया गया। फिर मैप को ग्रामीणों के सामने रखा गया। उनकी ओर से सहमति मिलने के बाद ही संपत्तियों का डाटा तैयार किया गया। ग्रामीणों से आपत्तियां भी मांगी गई। सभी आपत्तियों को भी दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed