{"_id":"6869801b02cd9baee300ac72","slug":"27-hcs-officers-will-soon-become-ias-meeting-will-be-held-on-14th-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-755374-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 27 एचसीएस अधिकारी जल्द बनेंगे आईएएस, 14 को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 27 एचसीएस अधिकारी जल्द बनेंगे आईएएस, 14 को होगी बैठक
विज्ञापन
हरियाणा में आईएएस के 225 पद, इनमें से सिर्फ 169 पर ही आईएएस अफसर कार्यरत
चंडीगढ़। हरियाणा के 27 एचसीएस अधिकारी जल्द आईएएस बन सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 14 जुलाई को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक बुलाई है। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव भी शामिल होंगे।
वहीं, जिन अधिकारियों की पदोन्नति होनी है, वे 2002 से 2004 बैच के अधिकारी हैं। हरियाणा सरकार ने सभी अधिकारियों की पदोन्नति की सिफारिश की है। हरियाणा में आईएएस अफसरों की भारी कमी है। हालात ये है कि राज्य में 225 आईएएस पदों में से 169 पर ही आईएएस कार्यरत हैं। इस वजह से एक-एक अफसर पर तीन से चार विभागों का कार्यभार हैं। इससे आईएएस अधिकारी भी काम के दबाव में हैं।
आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति काफी दिन से रुकी हुई थी। हरियाणा सरकार की ओर से दो बार फाइल भी भेजी गई, मगर यूपीएससी ने आपत्ति लगाकर वापस कर दी। दरअसल 2002 बैच के आठ अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चार्जशीट दायर कर रखी है।
विज्ञापन
इसी साल सॉलिस्टर जनरल ने 2002 बैच के अफसरों को प्रमोशन देने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि अदालत में चालान पेश करने के ऐसे सभी मामले, जहां धारा 173 सीआरपीसी के तहत रिपोर्ट दाखिल की जाती है, उसे आईएएस विनियमन, 1955 के विनियम 5 (5) में निर्धारित आरोपपत्र दाखिल करने के रूप में माना जाएगा, जबकि राज्य सरकार ने कहा, चार्जशीट शब्द को सीआरपीसी की धारा 173 के तहत प्रस्तुत अंतिम रिपोर्ट के रूप में नहीं समझा जा सकता है।
हरियाणा सरकार की ओर से प्रस्ताव दिया गया कि उनमें 2020 बैच के लिए तीन रिक्तियां, 2021 के लिए चार, 2022 के लिए आठ, 2023 के लिए दस और 2024 के लिए दो रिक्तियां रेखांकित की गई। इससे पहले डीपीसी की बैठक 2019 में हुई थी, जिसमें एक साथ 40 एचसीएस अधिकारी आईएएस बने थे।
वहीं, जिन अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, उनमें जगदीप ढांडा, सुरेंद्र सिंह, मुनीष नागपाल, वीना हुड्डा, सरिता मलिक, कमलेश कुमार भादू, मुनीष नागपाल, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जगनिवास, महाबीर प्रसाद, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, सुशील कुमार, वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सहरावत, सतेंद्र दुहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिवाच, योगेश कुमार, डाॅ. वंदना दिसोदिया, डाॅ. सुभिता ढाका, जयदीप कुमार, समवर्तक खंगवाल, अनुराग ढालिया, योगेश कुमार मेहता व नवीन कुमार आहुजा शामिल हैं।