{"_id":"689366c328232fa81a0ffb90","slug":"237-lecturer-posts-will-be-recruited-in-higher-education-department-syllabus-decided-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-783425-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: उच्च शिक्षा विभाग में लेक्चरर पदों पर होगी 237 की भर्ती, पाठ्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: उच्च शिक्षा विभाग में लेक्चरर पदों पर होगी 237 की भर्ती, पाठ्यक्रम तय
विज्ञापन
चंडीगढ़। उच्च शिक्षा विभाग (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में विभिन्न विषयों में व्याख्याता और फोरमैन प्रशिक्षकों के 237 पदों पर हरियाणा लोक सेवा आयोग जल्द भर्ती करेगा। इस संबंध में आयोग की ओर से जल्द ही परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी। आयोग ने परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम भी तय कर दिया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पाठ्यक्रम से संबंधित ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, लेक्चरर (व्याख्याता) के लिए सिविल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फाॅर्मेसी की भर्ती होगी।
इसी तरह से फोरमैन प्रशिक्षकों के लिए भी परीक्षा की तिथि तय होगी। संबंधित विषयों में परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम में सामान्य विज्ञान, वर्तमान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे, भारतीय इतिहास, भारतीय और विश्व भूगोल, भारतीय संस्कृति, भारतीय नीति और भारतीय अर्थशास्त्र विषय शामिल हैं। सामान्य ज्ञान से संबंधित सवालों के अलावा कक्षा 10वीं के न्यूमेरिकल आदि सवाल परीक्षा में आएंगे।