फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   17 people died in five months due to stray animals and the fine was only Rs 62600

Chandigarh-Haryana News: लावारिस पशुओं के कारण पांच माह में 17 लोगों की माैत और जुर्माना सिर्फ 62,600

विज्ञापन
सबसे ज्यादा हिसार में 10 लोगों की जान लावारिस पशुओं के कारण हुए हादसों में गई
विज्ञापन

सिर्फ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला व हिसार निकायों ने लगाया पशुपालकों पर जुर्माना
अरुण शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा में लावारिस पशुओं को सड़क से हटाने का अभियान अभी पूरी तरह से खरा नहीं उतरा है। बीते पांच माह में निकाय मंत्री विपुल गोयल के शहर फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में 17 लोगों की माैत लावारिस पशुओं के कारण हुए हादसों में हो चुकी हैं। अलग-अलग हादसों में 35 लोग घायल भी हुए हैं। लावारिस पशुओं को सड़क पर छोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार स्थानीय निकाय ने भी सिर्फ खानापूर्ति की है और पांच महीने 62,600 रुपये का ही जुर्माना लगाया है।
लावारिस पशुओं के कारण 2025 में पांच महीनों में प्रदेश 17 लोगों की जान गवां चुके हैं। सबसे ज्यादा हिसार में 10 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा भिवानी व जींद में दो, बहादुरगढ़, फरीदाबाद व गुरुग्राम एक-एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। भिवानी में बेसहारा पशुओं की चपेट में आकर पांच माह में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। गुरुग्राम में लावारिस पशुओं के कारण पांच माह में चार हादसे हुए हैं। पटौदी, सोहना और फर्रुखनगर में एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। अंबाला में 12 लोग घायल हो चुके हैं। रेवाड़ी में 25 जनवरी को शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुरेंद्र सोनी गोवंश के हमले में घायल हो गए थे। सोनीपत के गन्नौर में तीन मई को गोवंश की टक्कर से दुकानदार रमेश खन्ना व विकास घायल हुए थे। मई के पहले सप्ताह में ही खरखौदा में गोवंश की टक्कर से सब्जी विक्रेता निक्कू घायल हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, निकाय विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2024 से 15 अप्रैल 2025 तक 62,586 गोवंश गोशाला में भेजे जा चुके हैं, जबकि 52,744 गोवंश की टैगिंग की गई। इसी तरह से 16 अप्रैल 2025 से 23 मई 2025 तक 3561 गोवंश गोशाला में भेजे गए और 3210 गोवंश की टैगिंग की गई है। बीती 28 मई को स्थानीय निकाय विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहरों को लावारिस पशु मुक्त करने का आदेश दिया था। इस संबंध में निकाय मंत्री विपुल गोयल से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------



प्रदेश में सिर्फ 11 जुर्माने

सड़कों पर पशु छोड़ने वालों पर पहली बार पांच हजार, दूसरी बार 11 हजार और तीसरी बार में 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है। 28 मई की समीक्षा बैठक के अनुसार, प्रदेश में सिर्फ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और हिसार में पांच हजार रुपये के अभी तक 10 जुर्माने किए गए हैं। निकाय विभाग ने इसमें 51,600 रुपये जमा किए। इस जुर्माना राशि में 1600 रुपये अन्य कमियों के हैं। 11 हजार का केवल एक जुर्माना हिसार में हुआ है। 21 हजार का कोई जुर्माना नहीं है।

------------
पशु पकड़ने की निगरानी को जल्द बनेगी राज्यस्तरीय कमेटी : श्रवण गर्ग

हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले सड़कों पर करीब डेढ़ लाख गोवंश थे, लगातार अभियान का असर यह रहा कि अब केवल सड़कों पर 30 से 35 हजार ही गोवंश हैं। हरियाणा के अंदर अभियान जारी है, पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान धीमा है। पंचकूला, गुरुग्राम, हिसार जैसे शहरों में गोवंश छोड़ने वालों पर पुलिस केस दर्ज हुए। आयोग का काम पशु छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए नियम तय करना है, पशु पकड़ने का कार्य निकायों का है। पशु पकड़ने के काम की निगरानी के लिए सरकार जल्द एक राज्यस्तरीय कमेटी गठित करेगी।



------------------------

लावारिस पशुओं के कारण हुए कुछ जानलेवा हादसे
2 मार्च को बहादुरगढ़ में गोवंश ने एक एसपीओ और एक राहगीर को टक्कर मार दी थी। इसमें राहगीर की मौत हो गई थी।
18 मार्च को फरीदाबाद की जस्सी कॉलोनी में सांड की टक्कर से श्यामसुंदर शुक्ला की मौत हो गई थी।
23 मार्च को गुरुग्राम के खिड़की दौला थाना क्षेत्र में बाइक सवार की सांड की टक्कर से माैत हो गई थी।
18 अप्रैल को हिसार में बेसहारा पशु के कारण हुए हादसे से जिम ट्रेनर धर्मपाल की मौत हो गई थी।
12 मई को जींद में शामदों के निकट कार के सामने अचानक बेसहारा पशु के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में कार सवार शहर के दो युवकों की मौत हो गई थी और तीन घायल हुए थे।
26 मई को हिसार के बास थाने के पीपल पुल नाके के पास स्कूटी सवार शारीरिक शिक्षक राजेश की बेसहारा पशु के कारण हुए हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed