फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   1600 students and players gave the message of de-addiction through yoga.

Chandigarh-Haryana News: 1600 विद्यार्थियों व खिलाड़ियों ने योग से दिया नशामुक्ति का संदेश

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में खेल विभाग की तरफ से योग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे, खिलाड़ी और कोचों को मिलाकर 1600 लोगों ने एक साथ योग करने के साथ युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में खेल विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आईएएस वर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग के जीवन में महत्व समझाकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और आंतरिक शांति के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।
विज्ञापन



उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित जीवनशैली अपनाएं। महानिदेशक खेल विभाग, हरियाणा ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास करवाया गया, जिसमें विभिन्न योगासन और प्राणायामों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed