{"_id":"683efeb8b604adc7870ebf30","slug":"16-new-corona-patients-found-in-haryana-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-727570-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: कोरोना के 16 नए मरीज मिले, टेस्ट भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: कोरोना के 16 नए मरीज मिले, टेस्ट भी बढ़े
विज्ञापन
अब तक कोरोना के 86 मामले आए सामने, 51 सक्रिय केस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 16 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों को मिलाकर राज्य में कोरोना के कुल 86 मरीज हो गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों के टेस्टों की संख्या भी बढ़ा दी है। राज्य में मंगलवार को 425 टेस्ट किए गए, जबकि सोमवार को 279 टेस्ट हुए थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए केसों में गुरुग्राम में 6, फरीदाबाद में 5, करनाल में 2, झज्जर में 2 और अंबाला में एक मरीज मिला है। राज्य में अब तक 51 सक्रिय केस हैं। इनमें गुरुग्राम में 17, फरीदाबाद में 12, करनाल में 11, पंचकूला में चार, झज्जर में तीन, अंबाला में तीन और सोनीपत में एक केस है। वहीं, कुल मरीजों में से 35 मरीज अब तक कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सभी मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। एक भी मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं है।