फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   134 Assistant District Attorneys will be recruited in the state, portal will open for application from August 13.

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में भर्ती होंगे 134 असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटाॅर्नी, 13 अगस्त से आवेदन के लिए खुलेगा पोर्टल

विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग के पोर्टल पर 2 सितंबर की शाम पांच बजे तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रदेश में 134 असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटाॅर्नी (ग्रुप बी) भर्ती किए जाएंगे। लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की वेबसाइट पर 13 अगस्त से दो सितंबर तक की शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने तीन चरणों के परीक्षा कार्यक्रम को भी तय कर दिया है।
लोक सेवा आयोग के मुताबिक, परीक्षा के लिए 100 अंकों का स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसमें कुल 100 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे और प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे।
विज्ञापन

पांचवां विकल्प उस स्थिति के लिए होगा जहां अभ्यर्थी प्रश्न को बिना हल किए छोड़ना चाहता हो। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी न तो कोई प्रश्न हल करता है और न ही विकल्प या बबल को काला करता है तो ऐसे प्रत्येक प्रश्न के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दाैरान पाठ्यक्रम में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं जैसे भारत का इतिहास, भारतीय एवं विश्व भूगोल, भारतीय संस्कृति, भारतीय राजनीति एवं भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य मानसिक क्षमता (तर्क एवं विश्लेषणात्मक क्षमताएं) शामिल रहेगा। इसके अलावा मूलभूत संख्यात्मकता या संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण क्रम आदि 10वीं कक्षा स्तर तक के सवाल आएंगे।

आध्यात्मिक सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति आदि के भी सवाल आएंगे। दूसरी परीक्षा विषय ज्ञान से जुड़ी होगी। इसमें कुल 150 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। परीक्षा के दाैरान आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के अलावा सिविल कानून के अलावा तीसरे चरण में साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed