{"_id":"68ae041d8e68aa147a0d1e87","slug":"129430-appointments-under-hkrn-reservation-quota-also-applicable-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-801313-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन के तहत 1,29,430 नियुक्तियां, आरक्षण कोटा भी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन के तहत 1,29,430 नियुक्तियां, आरक्षण कोटा भी लागू
विज्ञापन
- सदन पटल पर युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने रखा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) लिमिटेड के तहत कुल 1,29,430 नियुक्तियां की गई हैं। एचकेआरएन के तहत नियुक्तियों में आरक्षण कोटा सरकार के मानदंडों के अनुसार लागू किया जा रहा है। इसमें पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीससी (बीसीए 16 फीसदी, बीसीबी 11 फीसदी) कोटा है। अनुसूचित जाति के लिए 20 फीसदी, दिव्यांगों के लिए 4 फीसदी कोटा है। पूर्व सैनिकों के लिए 14 फीसदी (एससी 2फीसदी, बीसी 5 फीसदी, सामान्य 7 फीसदी) कोटा है। यह जानकारी सदन पटल पर युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने विधायक इंदूराज नरवाल के सवालों के जवाब में दी।
होडल में तीर्थ यात्रियों के लिए परिक्रमा मार्ग का 30 नवंबर तक होगा काम
होडल क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों के लिए परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले सोंधड़ गांव से दादका गांव तक सड़क के एक किलोमीटर हिस्से को विशेष मरम्मत के तहत लिया गया है। इस सड़क के तीन किलोमीटर के हिस्से को वार्षिक मरम्मत के तहत लिया गया है। यह कार्य 30 नवंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। होडल से विधायक हरिंद्र सिंह के सवाल पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विधानसभा पटल पर यह जवाब रखा।
प्रदेश में जल्द रेंज कार्यालयों की होगी स्थापना
सदन पटल पर मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा के सवाल पर कारागार मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में रेंज कार्यालयों की स्थापना का प्रावधान है। इस संबंध में जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के 116 मरीज, सभी अस्पतालों में इलाज
विधायक पूजा के सवालों का जवाब देते सदन पटल पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक दुर्लभ बीमारी है। इसके लिए इलाज भारत सरकार द्वारा निर्धारित उत्कृष्टता केंद्रों में उपलब्ध है। हालांकि, सहायक इलाज हरियाणा के सभी जिला अस्पतालों में उपलब्ध है। क्रीड डाटा के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी मरीजों की संख्या 116 है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आय का प्रमाण जरूरी नहीं है।