फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   1285 buses arranged for Kurukshetra.

Chandigarh-Haryana News: कुरुक्षेत्र के लिए 1285 बसों का इंतजाम

विज्ञापन
आयोजन को लेकर कर्मचारियों की पांच श्रेणियों में ड्यूटी लगाईं गई
विज्ञापन

चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में शनिवार को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए हरियाणा रोडवेज ने बसों का इंतजाम किया है। योग आयोग और आयुष विभाग के इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक योग साधक शामिल होंगे। ऐसे में रोडवेज ने कार्यक्रम में दूर-दराज से योग साधकों के आवागमन के लिए 1285 बसों को लगाया है, जो शुक्रवार शाम को ही संबंधित स्थलों पर पहुंचा दी गई है। वहीं, पतंजलि योग पीठ व अन्य संगठनों की ओर से भी बसों व अन्य वाहनों का प्रबंध किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 27 एंबुलेंस तैनात की गईं हैं।
हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ के महानिदेशक कार्यालय ने 19 जून को प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर बसों का इंतजाम करने के लिए कहा था। शुक्रवार को 1285 बसों के संचालन की पूरी योजना तय हो गई है। सभी डिपो की बसों में अग्निशमन यंत्रों के साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए बाॅक्स अनिवार्य रूप से लगाने होंगे।
विज्ञापन

सभी चालक-परिचालक वर्दी में रहेंगे और समारोह के समापन के बाद बस के साथ नियुक्त समन्वयक के संपर्क में रहेंगे, जो योग साधकों को बसों में बैठाएंगे। फोरमैन बसों में तकनीकी खामी आदि की जांच करेंगे। संचालन के लिए दुरुस्त बसों को ही डिपो से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed