फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   11 selected for Haryana Vigyan Ratna and Yuva Vigyan Ratna

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न के लिए 11 चयनित

विज्ञापन
चंडीगढ़। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय देश के प्रख्यात वैज्ञानिकों को उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेगा। 28 फरवरी को हरियाणा लोक भवन में हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

2022 से 2024 तक के पुरस्कारों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए 11 वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए 5 वैज्ञानिकों और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 6 वैज्ञानिकों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार में 2022 के लिए सीएसआईआर भावनगर के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार और पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा के प्राध्यापक डा. राजकुमार का चयन किया गया है। 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी से सम्मानित आईआईएसईआर, मोहाली और एमेरिटस पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की प्राध्यापक डा. सुदेश कौर खंडूजा को पुरस्कृत किया जाएगा। 2024 के लिए क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र फरीदाबाद के प्राध्यापक डा. दीपक थंकप्पन नायर व राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र मानेसर के वैज्ञानिक डा. अनिर्बान बासू को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार में 2022 के लिए भारतीय प्रोैद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनीत वशिष्ठ और डी वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. विकास शामिल हैं।

2023 के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला के सहायक प्राध्यापक डा. परमवीर सिंह व भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू के सहायक प्राध्यापक डॉ. चिराग जैन और 2024 के लिए आईआईएसईआर, मोहाली के सहायक प्राध्यापक डॉ. जोगेंद्र सिंह एवं एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान हैदराबाद की परामर्शदाता नेत्र चिकित्सक डा. स्वाति सिंह वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल असीम घोष मुख्य अतिथि होंगे व सीएम नायब सैनी अध्यक्षता करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed