फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   11 officers, promoted two months ago, haven't been appointed to IAS posts

Chandigarh-Haryana News: दो महीने पहले हुई पदोन्नति, 11 अफसरों को नहीं मिली आईएएस पदों पर नियुक्ति

विज्ञापन
15 में से सिर्फ चार अफसरों को आईएएस के पदों पर दी गई है नियुक्ति
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में दो महीने पहले एचसीएस से आईएएस बने 11 अफसरों को अभी तक आईएएस की कुर्सी नहीं मिली है। वे जिन पदों पर थे अभी भी वहीं तैनात हैं। ये अफसर पिछले दो महीने से हरियाणा सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अफसरशाही में सुगबुगाहट है कि राज्य सरकार बहुत जल्द अफसरों में फेरबदल करने वाली है। जब यह फेरबदल होगा तो उस दौरान इन अफसरों को भी समायोजित किया जाएगा।
हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने अगस्त में 15 एचसीएस अफसरों को आईएएस के पद पर पदोन्नति दी थी। इनमें से चार अफसरों को आईएएस के पदों पर नियुक्त कर दिया गया जिनमें आईएएस मुनीष नागपाल को चरखी दादरी का उपायुक्त, महेंद्रपाल को रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी, सतपाल शर्मा को पंचकूला का उपायुक्त और सुशील कुमार को एचएसवीपी का प्रशासक नियुक्त किया है। वहीं, मनीता मलिक, वर्षा खांगवाल, वीरेंद्र सिंह सहरावत, सत्येंद्र दूहन, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार व वंदना दिसौदिया, जयदीप कुमार, समवर्तक सिंह खंगवाल और विवेक पदम सिंह को अभी नियुक्ति नहीं मिली है। ये सभी अफसर एचसीएस के पदों पर ही काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ अफसरों ने इस बारे में आला अधिकारियों से गुहार भी लगाई थी मगर इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


अफसरशाही में होना है फेरबदल

अफसरशाही में बड़े स्तर पर फेरबदल होना है। पिछले कई दिनों से इसकी सुगबुगाहट चल रही है। इनमें कुछ अफसर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के भी हैं। दरअसल कई अफसरों के पास तीन से चार विभागों का कार्यभार है। वहीं, एचसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी समायोजित किया जाना है। ऐसे में राज्य सरकार कुछ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल करने के मूड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed