फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   100 students of Super-100 are successful in NEET.

Chandigarh-Haryana News: नीट में सुपर-100 के 100 छात्र सफल

विज्ञापन
चंडीगढ़। सुपर-100 के तहत कोचिंग लेने वाले प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के 100 बच्चों ने नीट (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा) में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

सफल विद्यार्थियों में 72 छात्राएं शामिल हैं। इनमें 600 से अधिक अंक पाने वाली एक छात्रा, 500 से ऊपर अंक वाले 10 विद्यार्थी शामिल हैं।
450 से ऊपर 27 और 400 से ऊपर 47 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त किए हैं। पिछली बार 78 विद्यार्थियों ने नीट में सफलता प्राप्त की थी।
इस बार जनरल श्रेणी में 33, ओबीसी श्रेणी में 49 और एससी श्रेणी में 18 विद्यार्थी ने परीक्षा पास की है । 619 अंक प्राप्त करने वालीं चरखी दादरी के गांव मकराना की निवासी गरिमा अव्वल रही हैं।
विज्ञापन

सुपर-100 सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को मुफ्त कोचिंग, आवास और शैक्षणिक सहायता देना है, जिससे मेधावी विद्यार्थी आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें। इसका संचालन शिक्षा विभाग की तरफ से किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed