{"_id":"6ad4a18aaf0ca1c8f70c1c58","slug":"bus-heading-to-srinagar-pelted-with-stones-in-nilokheri-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: नीलोखेड़ी में श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, पुलिस ने हिरासत में लिए दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: नीलोखेड़ी में श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, पुलिस ने हिरासत में लिए दो आरोपी
Sun, 18 Oct 2026 04:08 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर करनाल
माई सिटी रिपोर्टर करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:08 PM IST
सार
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री और हरियाणा पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन
बस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीलोखेड़ी में डिवाइन स्टार ढाबे के बाहर दिल्ली से श्रीनगर जा रही जम्मू-कश्मीर नंबर की बस पर पथराव के मामले में करनाल पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान मोहित और सावन निवासी जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद मारुति बलेनो कार को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी करन गोयल ने बताया कि 17 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे ढाबे की पार्किंग में बस और कार चालकों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि मोहित ने बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान बस में सवार एक यात्री को चोट भी लगी। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद बस श्रीनगर के लिए रवाना हो गई थी। बाद में ढाबा प्रबंधक की शिकायत पर थाना बुटाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
करनाल पुलिस ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे किसी राज्य या क्षेत्र विशेष के लोगों के प्रति नफरत अथवा हेट क्राइम का पहलू सामने नहीं आया है। पुलिस ने लोगों से अपुष्ट जानकारी साझा नहीं करने और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की है।