फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Brother injured his sister by hitting her on the head with a stick

Haryana Crime: आपसी विवाद में भाई ने बहन के सिर पर किए डंडे से कई वार, नाजुक हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 06 Oct 2025 03:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 03:17 PM IST
सार

बहन के घर आए भाई ने आपसी विवाद में चलते अपनी ही बहन पर गुस्से में आकर डंडे से हमला कर दिया। भाई ने अपनी बहन के सिर पर ताबड़तोड़ डंडे से कई वार किए जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
Brother injured his sister by hitting her on the head with a stick
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सोमवार दोपहर एक भाई ने अपनी बहन पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को तुरंत फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साल 2016 में हुई थी महिला की शादी 

जानकारी के मुताबिक पंजाब के झंडा निवासी राधिका की शादी 2016 में सिरसा के सुचान कोटली निवासी राय सिंह के साथ हुई थी। यह अंतर्जातीय विवाह था। पड़ोसियों ने बताया कि राधिका का भाई हसनप्रीत उर्फ मॉन्टी पिछले चार-पांच दिनों से अपनी बहन के घर आया हुआ था। सोमवार को राय सिंह के घर पर न होने के दौरान भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 

विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में हसनप्रीत ने राधिका के सिर पर डंडे से कई वार कर दिए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और राधिका को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हसनप्रीत को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद को हमले का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed