{"_id":"645a9245365f5cc8f806a0b3","slug":"bpl-and-aay-card-holders-will-get-ration-twice-in-haryana-this-month-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! इस माह बीपीएल और एएवाई कार्ड वालों को दो बार मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! इस माह बीपीएल और एएवाई कार्ड वालों को दो बार मिलेगा राशन
Sun, 14 May 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 08:01 AM IST
सार
प्रदेश के 31 लाख 87 हजार 107 कार्ड धारकों में चीनी और गेहूं वितरित किया जाएगा। अप्रैल व मई माह का राशन मिलेगा, अप्रैल माह का राशन मई माह में राशन डिपो पर वितरित किया जा रहा है। अब 20 मई के आसपास इस माह का राशन बटेगा।
विज्ञापन
ration new
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा में राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। मई में दोगुना राशन मिलने वाला है। अब सरकार ने मई में कार्डधारियों को दो बार राशन देने का फैसला किया है। अप्रैल माह का राशन मई माह में राशन डिपो पर वितरित किया जा रहा है जबकि मई माह का राशन भी इसी माह में वितरित किया जाएगा। यह राशन 20 मई के आसपास राशन डिपो पर वितरित होगा।
परिवार पहचान पत्र लागू होने के बाद एक माह के राशन के वितरण को लेकर जनवरी माह से दिक्कत आनी शुरू हो गई थी। जनवरी का फरवरी फरवरी का मार्च, मार्च का अप्रैल और अब अप्रैल का मई में राशन वितरित किया गया। मई माह की एलोकेशन भी विभाग के पास पहुंच गई है।
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मई माह में 31 लाख 87 हजार 107 कार्ड धारकों को गेहूं व चीनी वितरित की जाएगी। इसमें एएवाई कार्ड धारकों के लिए 26 हजार 259 किलोग्राम और एसबीपीएल कार्ड धारकों के लिए मई माह के लिए 20 लाख 64 हजार 283 किलोग्राम चीनी की एलोकेशन जारी की गई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार से इन्हीं कार्ड धारकों मई माह में एएसवाई को 19 लाख 28 हजार 519 किलोग्राम और एसबीपीएल श्रेणी के लिए 3 करोड़ 40 लाख 27 हजार 970 किलोग्राम गेहूं का एलोकेशन जारी की गई है।
अप्रैल व मई में कितने कार्ड धारकों के लिए जारी हुई एलोकेशन
जिला अप्रैल मई
अप्रैल माह का राशन कई माह में वितरित कर दिया गया है। मई माह का राशन इसी माह वितरित किया जाएगा। सभी राशन डिपो पर कुछ ही दिन में राशन पहुंच जाएगा। उसके बाद 20 मई के आसपास राशन वितरित कर दिया जाएगा। -कुशलपाल सिंह, डीएफएससी, नारनौल।

- अंबाला 142414 142414
- भिवानी 164991 164991
- चरखीदादरी 64462 63362
- फरीदाबाद 175350 175429
- फतेहाबाद 145615 145615
- गुरुग्राम 119585 119585
- हिसार 246453 246453
- झज्जर 90497 90497
- जींद 172314 172314
- कैथल 143096 143096
- करनाल 201959 201960
- कुरुक्षेत्र 134668 134668
- महेंद्रगढ़ 115502 115502
- मेवात 177123 177123
- पलवल 139886 139886
- पंचकूला 51181 51181
- पानीपत 153415 153415
- रेवाड़ी 99932 99955
- रोहतक 115434 115434
- सिरसा 212352 212352
- सोनीपत 163700 163700
- यमुनानगर 158165 158175