{"_id":"64fc0d84293c30513d0efcd1","slug":"body-of-missing-person-found-in-jln-in-rohtak-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: लापता व्यक्ति का जेएलएन में मिला शव, छह सितंबर को गायब हुआ था 46 वर्षीय प्रवीण चोपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: लापता व्यक्ति का जेएलएन में मिला शव, छह सितंबर को गायब हुआ था 46 वर्षीय प्रवीण चोपड़ा
Sat, 09 Sep 2023 11:45 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:45 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि आईजी कार्यालय के सामने नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पानीपत के न्यू रमेश नगर निवासी प्रवीण चोपड़ा के तौर पर हुई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में तीन दिन पहले पानीपत से लापता निजी कंपनी के सीनियर मर्चेंडाइजर 46 वर्षीय प्रवीण चोपड़ा का शव जवाहरलाल नेहरू कैनाल में मिला है। उसे कंपनी के टूर पर जल्द चीन जाना था। उसके पति ने पानीपत के तहसील कैंप थाने में छह सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आईएमटी थाना पुलिस आज शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
कारोबार के सिलसिले में जाना था कंपनी के टूर पर चीन
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि आईजी कार्यालय के सामने नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पानीपत के न्यू रमेश नगर निवासी प्रवीण चोपड़ा के तौर पर हुई। तुरंत पानीपत पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पता चला कि मृतक की पत्नी हर्षा देवी ने छह सितंबर शिकायत दी थी कि उसका पति कपड़े खरीदने गया था, लेकिन वापस नहीं आया। अब महिला के पति का नहर में शव मिलने से नया मोड़ आ गया है। उसकी हत्या हुई है या वह हादसे का शिकार है, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन