फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bibipur Sarpanch & six other against case File

बीबीपुर के सरपंच समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 16 Sep 2013 10:38 PM IST
जींद/अमरजीत एस. गिल
जींद/अमरजीत एस. गिल Updated Mon, 16 Sep 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bibipur Sarpanch & six other against case File
कन्या भ्रूण हत्या रोकने में लगभग सवा साल पहले सुर्खियों में आए हरियाणा के जिला जींद के गांव बीबीपुर के सरपंच सुनील कुमार जागलान सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण की कोशिश और साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बीते 7 सितंबर को बीबीपुर के लोगों ने गांव में बन रहे राजीव गांधी सेवा केंद्र की सीमेंट के छह बैग उस समय जींद में रोहतक बाईपास के पास पकड़ थे, जब इनको बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिस आटो से सीमेंट बैग पकड़ा, उसे बीबीपुर का समुद्र सिंह चला रहा था। इसके बाद जींद प्रशासन ने जांच बैठाकर बीबीपुर के सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्र सिंह ने रविवार को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि सरपंच और उसके छह साथियों ने 14 सितंबर की रात को बीबीपुर गांव के आसपास उसका अपहरण करने का प्रयास किया।


इस पर पुलिस ने बीबीपुर गांव के सरपंच सुनील जागलान, अनिल, धर्मेंद्र, शिबू, कालू, नरेंद्र, राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने सरपंच सुनील जागलान और राजन को छोड़कर अन्य आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं।

जांच अधिकारी रोहताश सिंह ने बताया कि सरपंच सुनील समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed