{"_id":"61005f7b8ebc3e58464e4b56","slug":"zomato-s-delivery-boy-s-deadbody-found-in-canal-blame-of-murder-on-his-6-friend-bhiwani-news-hsr607291718","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोमेटो के डिलिवरी बॉय का नहर में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोमेटो के डिलिवरी बॉय का नहर में मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
गुलशन महता। फाइल फोटो
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जुई नहर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक युवक गुलशन महता का शव पुलिस के गोताखोरों ने बरामद किया। गुलशन सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने छह दोस्तों के साथ नहर के समीप देखा गया था। वहीं मृतक की पत्नी ने छह युवकों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के छह दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस थाने में दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी अंजू ने बताया कि उसका पति गुलशन महता जोमेटो कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे रोजाना की तरह काम पर घर से निकला था, लेकिन शाम पांच बजे वह नहीं लौटा तो उसने फोन मिलाया। उसके पति ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद फिर शाम साढ़े सात बजे फोन मिलाया तो पति के दोस्त पवन ने फोन उठाया। पवन ने उसे बताया कि सुबह साढ़े दस बजे तक गुलशन अपने छह दोस्तों के साथ जुई नहर के समीप उनके साथ था। इसके बाद वह कहां चला गया या पानी में डूब गया, उन्हें नहीं मालूम। अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे पूरा अंदेशा है कि उसके पति गुलशन को पानी में डुबोकर उसी के दोस्तों ने मार डाला है। सोमवार को पानी में डूबे गुलशन की तलाश में रात भर पुलिस के गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ हरिओम व सेक्टर 13 पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तोशाम बाईपास बापोड़ा मोड के समीप नहर से पुलिस के गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई अनिल ने बताया कि वे दो भाई थे। उसका बड़ा भाई गुलशन महता जोमेटो कंपनी में डिलिवरी बॉय था। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी नौ साल की खुशी और तीन साल की बेटी यशु है। अनिल का आरोप है कि उन्होंने मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि यहां कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपस में उनका झगड़ा भी हो गया था। जिसके बाद से ही गुलशन लापता था। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई गुलशन को उसी के दोस्तों ने झगड़े के बाद उसे पानी में डुबोकर मार डाला। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ हरिओम ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजू के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी पवन निवासी चांग, संदीप निवासी डीसी कॉलोनी, सुनील निवासी कोंट रोड, विक्रांत निवासी हालुवास, पवन निवासी लाजपत नगर व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
-------------