{"_id":"69ac6596f0fdb2f2650f5f41","slug":"yogita-parmar-wins-gold-in-shot-put-throw-qualifies-for-asian-games-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147766-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शॉटपुट थ्रो में योगिता परमार ने जीता स्वर्ण पदक, एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शॉटपुट थ्रो में योगिता परमार ने जीता स्वर्ण पदक, एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई
ओपन थ्रो शाॅट पुट प्रतियोगिता मेंं विजेता खिलाड़ियों के साथ अन्य।
- फोटो : 1
Link Copied
चांग। गांव ढाणी चांग निवासी योगिता परमार ने पटियाला में आयोजित ओपन शॉटपुट थ्रो प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करते हुए एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। प्रतियोगिता में 16.44 मीटर गोला फेंककर योगिता ने स्वर्ण पदक जीतते हुए हरियाणा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
पटियाला शहर में सात मार्च से शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान की ओर से किया गया है। इस प्रतियोगिता में योगिता परमार ने 16.44 मीटर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया और हरियाणा को स्वर्ण पदक दिलाया। योगिता परमार ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच व पिता अशोक परमार को दिया। अशोक परमार ने बताया कि योगिता की कड़ी मेहनत की बदौलत वह आज इस मुकाम तक पहुंची है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगिता ने स्वर्ण पदक हासिल कर हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ गांव ढाणी चांग और जिले का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि योगिता भारतीय रेलवे में नौकरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।