फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Worship of Shiva and Shakti in Bhiwani

Bhiwani News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने फहराया शिव ध्वज

Fri, 08 Mar 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Worship of Shiva and Shakti in Bhiwani
भिवानी। महाशिवरात्रि एवं महिला दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिव ध्वज फहराकर किया। शाखा संचालिका बीके रजनी दीदी ने कहा कि आज हम परमपिता परमात्मा त्रिमूर्ति ज्योति बिंदु भगवान शिव की जयंती मना रहे हैं। मुख्य अतिथि एडवोकेट सुनील कुमार ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसी संस्था है, जहां महिलाओं को आगे रखकर समाज उत्थान के लिए बहुत ही बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिथि पवन, बीके विशाली, बीके किरण, बीके मीनू, बीके राजकुमार, बीके मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिव्यांग बच्चों ने लगाया बेलपत्र

भिवानी। आस्था स्पेशल स्कूल में महाशिवरात्रि एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य पर खेल मैदान में बेलपत्र लगाया। संस्थापक विजय शर्मा ने बताया की पेड़ लगाना एक सर्वोत्तम विधि है। प्रत्येक त्योहार के उत्सव को मनाने के लिए हमें ऑक्सीजन एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाने चाहिए। संस्था की प्राचार्य एवं संचालिका सुमन शर्मा ने बताया की आज हमने बेलपत्र लगाकर बच्चों में ऊर्जा भरने का कार्य किया और संदेश दिया की पौधे हमारे जीवन का मूल आधार है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ एवं दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हिंदी प्रवक्ता मधुबाला जांगड़ा को भारतीय लाडली गौरव से किया सम्मानित

भिवानी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीरन में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत मधुबाला जांगड़ा को भारतीय लाडली गौरव अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा नाहरसिंह के पड़पोते समाजसेवी सुनील तेवतिया, विशिष्ट अतिथि डीसीपी क्राइम फरीदाबाद ममता खरब, बेटी बचाओ संस्था के राष्ट्रीय प्रधान हरिश्चंद्र आजाद व संस्था की चेयरमैन जगजीत कौर सलाहकार सतेंद्र दुग्गल ने समृद्धि चिह्न देकर सम्मानित किया। मधुबाला ने कहा कि हमारे देश की बेटी हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। हमें बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। संवाद

सावित्रीबाई फुले को किया नमन

भिवानी। हालुवास गेट स्थित वुमन हेल्पिंग सोसायटी के कार्यालय में महिला दिवस मनाया। इस मौके पर शिक्षा देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वुमन हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्षा सुशीला देवी ने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले की वजह से ही देश में बेटियों को शिक्षा का अधिकार प्राप्त हो पाया है। उन्हीं के बलिदान एवं संघर्ष की बदौलत ही बेटियां शिक्षित होकर बड़े-बड़े आयाम छूकर देश की तरक्की एवं उन्नति में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर ममता अरोड़ा, पिंकी बागड़ी, प्रीति कांगड़ा, ममता, अनिता, सीता, रविंद्र मौजूद रहे।

जूई के ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया महाशिवरात्रि व महिला दिवस
जूई। जूई कलां के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महिला दिवस व महाशिवरात्रि मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीना महाराज, पूर्णिमा महाराज, बीके डॉ. अंचला, ठाकुर विक्रम सिंह, विजय भट्ट व धर्मवीर शास्त्री बाढड़ा ने शिव ध्वज फहराया किया।
जूई बिचली सरपंच सुषमा देवी व बीके निर्मला ने मेहमानों का स्वागत किया। मीना महाराज ने कहा कि वर्तमान में मनुष्य स्वार्थी हो गया है। लोभ, लालच, घृणा, तृष्णा के वशीभूत होकर अधर्मी हो गया है। इंसानियत खत्म होती जा रही है। ऐसे में शिवरात्रि के अवसर पर किये जाने वाले जलाभिषेक के साथ-साथ इन बुराइयों के भी त्याग करना चाहिए। बीके बहन निर्मला व ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी तरीके से पीछे नहीं है। इस अवसर पर विजय लाम्बा, राजकुमार समोता, रामसिंह ने शिरकत की।

हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रहीं महिलाएं : प्रिया असीजा
भिवानी। महिला दिवस के उपलक्ष्य में चिरंजीव काॅलोनी में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष प्रिया असीजा ने शिरकत की। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने महिला दिवस के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा सिलेंडर के दामों में घटाए गए 100 रुपये के फैसले की सराहना की। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष प्रिया असीजा ने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है।


छोटे-छोटे समूह बनाकर समाज के लिए काम करें : डॉ. स्वाति भारद्वाज
भिवानी। महिला दिवस पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. स्वाति भारद्वाज ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को संकल्प लेना चाहिए कि छोटे-छोटे समूह बनाकर समाज के लिए काम करें। भिवानी स्थित कार्यालय में उन्होंने कहा कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा राजनीति में हिस्सेदारी करनी चाहिए। आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है चाहे राजनीति की बात हो या शिक्षा की। प्रत्येक क्षेत्र में महिला अपने आप को आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर डॉ. पिंकी, सरला देवी, स्वाति नरवाल, पिकी सेन, मंजू देवी, मुकेश कुमारी, मयंक अरोड़ा, बबली, ज्योति महिलाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed