{"_id":"745195aa1c3d936f4334ca341a21a030","slug":"worker-s-body-found-hanging-from-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलियाली गांव के पीर मजार के पीछे खेत में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। मृतक के पांव पूरी तरह जमीन पर टीके हुए थे, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव बलियाली के जैमलपूरा मोहल्ला में मकडाना पीर की मजार के पीछे वाले खेत में सुबह 46 वर्षीय मजदूर भल्ले सिंह का शव पेड़ से लटकता पाया गया। भल्ले सिंह मकान चिनाई का काम करता था। सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र संदीप ने बताया वे पिछले नौ महीने से सुलतानपुर में उसकी बुआ के बेटी ज्ञानो देवी के घर रहते थे। पिछले पांच महीने से तो घर भी नहीं आए थे। गुरुवार को वह अपनी छोटी बहन को परीक्षा दिलवाने बवानीखेड़ा गया था तो किसी ने उसे मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
वह सीधे मौके पर पहुंचा और देखा कि उसके पिता का शव पेड़ से लटका हुआ था। पेड़ से लटकते शव के पांव जमीन पर टीके हुए थे और घुटनों के पास से मुडे़ हुए थे। जिस कारण हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई गई। शव का भिवानी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
जिसके बाद पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक ने स्वयं फांसी लगाई है। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों का सौंप दिया गया है।