{"_id":"5f25b6cd8ebc3ea0a708378f","slug":"worker-beating-police-case-file-bhiwani-news-rtk566871532","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारी पर बदमाशों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारी पर बदमाशों ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर 13 के कम्यूनिटी सेंटर के समीप शुक्रवार रात आठ बजे गाड़ी से घर जा रहे एक सरकारी कर्मचारी पर दो गाड़ियों व चार बाइकों पर आए बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद बदमाश सरकारी कर्मचारी को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। हमले और इतनी संख्या में युवक आने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक नामजद सहित दर्जनभर लोगों पर केस दर्ज किया है। सर्च के दौरान एक बदमाश का नाम सामने आया है।
सिविल लाइन पुलिस में दिए बयान में सेक्टर 13 वासी संदीप ने बताया कि वह सरकारी नौकरी करता है। शुक्रवार शाम को वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कम्युनिटी सेंटर के समीप पहुंचा तो सामने से एक बाइक ने उसका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने उसे घेर लिया और फिर थोड़ी देर बाद अन्य बाइकों पर भी दर्जन भर युवक आ गए। सभी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोपी उसे लहूलुहान हालत में अधमरा कर वहां फेंककर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। सेक्टर 13 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एएसआई सत्यनारायण ने घायल के बयान दर्ज किए। संदीप ने एक बताया कि आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए एक युवक का नाम साहिल ले रहे थे। वह हमलावरों को नहीं जानता है।
वर्जन-
सेक्टर में गाड़ी सवार एक कर्मचारी पर हमला किए जाने के मामले में विद्यानगर वासी साहिल नामक युवक सहित आठ-दस युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साहिल पर पहले भी सेक्टर के अंदर दहशत फैलाने की गई वारदातें सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मारपीट स्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
- सतीश कुमार इंचार्ज सेक्टर 13 पुलिस चौकी भिवानी