फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women protest for water problem

पानी की समस्या को लेकर बिफरी महिलाएं, दिनोद रोड बूस्टिंग स्टेशन के सामने ढाई घंटे लगाया जाम

Fri, 31 Jul 2020 07:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
women protest for water problem
मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पानी की समस्या से बिफरी जीतुवाला फाटक क्षेत्र की महिलाओं ने दिनोद रोड बूस्टिंग स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगाकर रोष जताया। पानी नहीं आने से खफा महिलाओं ने रोष जताया और पशु डेयरियों में मुख्य पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर बड़ी मोटरों से पानी दोहन का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इसी कारण टेल की गलियों, घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। जाम के दौरान महिलाओं की वहां से वाहन निकालने का प्रयास कर रहे लोगों से भी तीखी नोकझोंक हुई। तमाम प्रयासों के बावजूद महिलाओं ने वाहन चालकों को जाने के लिए रास्त नहीं दिया। इस कारण वाहन चालक दूसरे रास्तों से गुजरे। सूचना के बाद पहुंची अनाजमंडी चौकी व बीटीएम चौकी पुलिस गुस्साई महिलाओं को समझाती रही। करीब ढाई घंटे बाद जल्द उचित कार्रवाई के आश्वासन पर महिलाएं मानीं और जाम खोला।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी से जीतुवाला रेलवे फाटक दिनोद गांव की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर श्मशान भूमि के समीप नवनिर्मित बूस्टिंग स्टेशन के सामने पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने सुबह 10 बजे जाम लगा दिया। दिनोद रोड वार्ड नंबर 20 की गली नंबर दो वासी कविता, कविता देवी, पूनम, नीलम, राखी, मीनू, संतोष, सरिता, कांता, सावित्री, सुनीता, मुस्कान, सावित्री बाई ने बताया कि पिछले चार साल से पेयजल समस्या बनी हुई है। दिनोद पर नया बूस्टिंग स्टेशन भी बनाया गया है, लेकिन बूस्टिंग स्टेशन कॉलोनी में जाने वाली मैन पाइप लाइन से पशु डेयरियों के अंदर अवैध पानी के कनेक्शन ले रखे हैं, जिन पर बड़ी मोटरें लगाई गई हैं। पेयजल सप्लाई के दौरान इन मोटरों से पानी का दोहन किया जाता है, उसी दौरान टेल पर लगने वाले घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। क्षेत्र की गली नंबर दो कुम्हारान मोहल्ला में करीब 50 घरों के अंदर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी इस संबंध बातचीत हुई, मगर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बूस्टिंग स्टेशन की मोटर की रबर फटी, वॉल्व में खराबी
महिलाओं द्वारा दिनोद रोड पर जाम लगाने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। विभाग के सुपरवाइजर विनोद ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन की मोटर की रबर फट गई थी और गली नंबर दो में लाइन के वॉल्व में भी खराबी आ गई थी। इसी वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है। मजदूर लाइन को ठीक करने के लिए बुलाए गए हैं। जल्द ही लाइन में आया फाल्ट दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई घंटे बाद खुला दिनोद रोड से जाम
महिलाओं द्वारा चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक जाम लगाए रखा। पानी को लेकर महिलाओं का गुस्सा इतना ज्यादा भड़क उठा था कि वहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहनों को भी आगे नहीं जाने दिया और उन्हें वहां से वापस खदेड़ दिया। इस दौरान कई वाहन चालकों की जाम लगाने वाली महिलाओं के साथ बहस भी हुई। सड़क पर जाम का मोर्चा महिलाओं ने ही संभाल रखा था। बीटीएम पुलिस चौकी व अनाज मंडी पुलिस ने महिलाओं को समझाया और फिर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बात कराकर समस्या समाधान का भरोसा दिलाकर जाम खुलवा दिया।

समस्या का समाधान कराएंगे
दिनोद रोड पर लाइन में लॉ प्रेशर की समस्या सामने आई है। इस पर कर्मचारी मौके पर भेजे गए हैं। अगर जरूरत महसूस हुई तो उस क्षेत्र की लाइन को किसी दूसरी लाइन में टी लगाकर जोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद इस क्षेत्र में लॉ प्रेशर यानी टेल हेड तक पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी।
-अमन मोर, कार्यवाहक एसडीओ शहरी पेयजल शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed