फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women congress proteset in bhiwani

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं , थाली बजाकर सरकार को चेताया

Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
women congress proteset in bhiwani
लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजारों में थाली बजाकर सरकार को चेताया। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की मनमानी नीतियों की वजह से महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी के आह्वान पर बुधवार सुबह महिलाएं विजय नगर स्थित आवास पर एकत्रित हुईं। यहां से महिलाओं के जत्थे को वरिष्ठ नेता अमर सिंह हलवासिया, रामप्रताप शर्मा व शहरी समन्वयक देवराज महता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला कांग्रेस की जिला प्रधान मुकेश पहाड़ी और पूर्व पार्षद शीला गोरा के नेतृत्व में महिलाओं का जत्था थाली बजाते हुए हांसी चौक होते हुए घंटाघर चौक पहुंचा। इस दौरान महिलाओं की थाली की आवाज ने राहगीरों का ध्यान खींचा। महिलाओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि सरसों का तेल, दाल, रसोई गैस, रसोई में काम आने वाले सभी खाद्य पदार्थ के भाव आसमान तक पहुंच गए हैं। इस अवसर पर महिला नेता रानी खरे, सुशीला शर्मा, बाला, संतोष गुड्डी खान, बाला प्रधान, कलावती, संतोष सरोहा सुनीता के अलावा वरिष्ठ नेता कृष्ण लेघां, परमजीत मडडू, रविंद्र खरे, अशोक ढोला, कल्लू भट्ट, बबलू भटनागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बढ़ रही महंगाई के विरोध में पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट हरिसिंह सांगवान के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में थाली बजाकर प्रदर्शन करते हुए महंगाई के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार सुबह शहीद पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार तानाशाही पर उतर आई है और महंगाई कुछ ही दिनों में कई गुणा बढ़ गई है जिससे आम आदमी का बजट हिल चुका है। इस मौके पर कुलदीप मनसरबास, वजीर डाडम, राजेश पूनियां ढाणीमाहू, जगदीश जांगड़ा, पवन जांगड़ा संडवा, महेंद्र नंबरदार, सज्जन संड़वा, जेपी हसान, संदीप जाटान सरल, सुनील भारीवास, शत्रुघन संडवा, अमित पंघाल, हरीश तोशामियां, जेपी सांगवान मौजूद थे।
महंगाई के खिलाफ बजाई थाली
कैरू। कैरू में महिलाओं ने हाथ थाली बजाकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैरू में हाल में तीन बच्चियों के जलघर के टैंक में डूबने से मौत हो गई थी, उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

ब्लॉक अध्यक्ष शीशराम चेयरमैन ने बताया कि मोदी सरकार में आम आदमी का जीना दूभर होता जा रहा है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस व खाद्य पदार्थों का मूल्य रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहा है और आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed