फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women comitted Sucied

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 10 Aug 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
women comitted Sucied
महिला मौत मामलें में परिजनों के ब्यान दर्ज करती पुलिस । - फोटो : Bhiwani
पांच माह पहले शादी कर अपनी ससुराल आई नवविवाहिता का शव शुक्रवार दोपहर घर में फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि कार नहीं देने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर बुलाया गया और घटना स्थल से सबूत भी जुटाए गए।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिला के गांव कुंडल निवासी 20 वर्षीय राजेश देवी की शादी नौ मार्च 2019 को नया बाजार निवासी प्रवीण से हुई थी। प्रवीण पलंबर का काम करता है। शुक्रवार दोपहर को राजेश देवी का शव कमरे में पंखे से चुन्नी के फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के भाई कुंडल निवासी प्रवीण ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की ससुराल वालों ने हत्या की है। उसका कहना था कि शादी के दौरान भी ससुराल वालों ने दहेज के लिए हंगामा किया था और गाड़ी नहीं देने पर दहेज का सामान भी वहीं छोड़ दिया था, जिसे दो दिन बाद मायके वालों ने बेटी की ससुराल पहुंचाया था। उस समय भी अनुरोध किया था कि बाद में उनकी मांग पूरी कर देंगे। उनका आरोप है कि राजेश देवी को फोन पर मायके वालों से बात तक नहीं करने देते थे और उसकी हर बात की रिकार्डिंग की जाती थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों के ये हैं आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि जहां उनकी बेटी का शव फंदे से लटका था, वहां पर कोई भी निशान नहीं थे, जबकि पंखे पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मिले हैं जो इस मामले के राज खोलेंगे। उनका कहना है कि अगर वह खुद फंदे पर लटकती तो कूलर पर निशान जरूर मिलते। उसकी हत्या के बाद शव फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन हैं मुझे घर बुला लो, भाई ने पूछा कोई बात है तो पास में बैठा था पति
मृतका राजेश के भाई प्रवीण का आरोप है कि उसकी बहन ने उनके पास फोन कर रक्षाबंधन पर उसे घर बुलाने के लिए बोला था। जब उसने बहन से पूछा कि कोई बात है तो वह बोली उसका पति पास बैठा है, घर आकर बताऊंगी। इतना कहने के बाद फोन कट गया था। उसने कहा कि उसकी बहन उसे कोई न कोई बात जरूर बताना चाहती थी, मगर उसके ससुराल वालों के दबाव के चलते उसकी बहन कुछ बोलती इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी।

जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने कहा कि पुलिस ने शव को जिला सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है। जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक मृतका के परिजनों ने पुलिस को कोई बयान नहीं दिए हैं। जैसे ही बयान देंगे पुलिस उसी आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed