फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women are becoming self-reliant by adopting self-employment: MLA

महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर : विधायक

Tue, 10 Dec 2024 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Dec 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant by adopting self-employment: MLA
गांव बलियाली के राजकीय कन्या विद्यालय में जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत में मौजूद स्टाफ सदस्य, 
भिवानी। आधुनिक युग में महिलाएं स्वरोजगार को अपना कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से परिवार, समाज, प्रदेश व देश के विकास को गति मिलेगी। यह बात विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने राष्ट्रीय वीर एकलव्य कल्याण वाहिनी द्वारा गांव हालुवास में चला गए सिलाई प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वीर एकलव्य कल्याण वाहिनी समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्था द्वारा चलाए गए सिलाई प्रशिक्षण शिविर से महिलाएं स्वयं का रोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बनेंगी। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित चौगामा के प्रधान रामकिशन हलवासिया ने कहा कि राष्ट्रीय वीर एकलव्य कल्याण वाहिनी एक समाजसेवी संस्था है जो समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर, नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व स्वच्छता जैसे जागरूकता अभियान चला कर युवाओं को प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. कपूर लडवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का आरंभ 26 अगस्त से आरंभ हुआ था। अब इसका समापन हुआ। शिविर में लगभग 30 महिलाओं ने शिक्षिका सुमन की देखरेख में प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर सरपंच सोमबीर, कोच बीरू सिंह, सुखचैन हालुवास, मा. सुरजीत, रणधीर सिंह निनानिया, उर्मिला, निर्मला, गीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed