फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman Teacher murder case in Bhiwani Manisha murder case

महिला शिक्षिका हत्याकांड: भिवानी एसपी का तबादला, लोहारू थाना प्रभारी लाइन हाजिर, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sat, 16 Aug 2025 05:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 05:01 PM IST
सार

महिला शिक्षिका की रोहतक पीजीआई में दोबारा हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें तेजधार हथियार से बेरहमी से गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं दुष्कर्म को लेकर रिपोर्ट में संशय बना है। 

विज्ञापन
Woman Teacher murder case in Bhiwani Manisha murder case
मनीषा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संज्ञान लेने के बाद भिवानी के प्रवर पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह का तबादला कर दिया है, जबकि लोहारू पुलिस थाना प्रभारी अशोक को लाइन हाजिर किया है। जांच कर रही महिला एएसआई शकुंतला और डायल 112 की ईआरवी टीम के ईएसआई अनूप, कांस्टेबल पवन व एसपीओ धर्मेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

विज्ञापन


 ढिगावा में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। वहीं इलाके के सोहांसरा, लोहारू और कई गांवों में रात को कैंडल मार्च निकालकर गुस्साए लोगों ने प्रशासन और सरकार को कोसा। शुक्रवार शाम रोहतक रेंज के आईजी वाई पूर्ण कुमार ने सिंघानी में घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ढिगावा में चल रहे धरने के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी से मुलाकात की तथा प्रतिनिधिमंडल ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन को प्रदेश स्तर पर पहुंचाने और चक्का जाम करने की धमकी दी है।

विज्ञापन

13 अगस्त को मिला शव 

11 अगस्त की सुबह घर से प्ले स्कूल के लिए निकली ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा का 13 अगस्त की सुबह सिंघानी में नहर के पास शव मिला। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अपराधियों की गिरेबान तक नहीं पहुंच पाए। जिसके कारण इलाके के लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पांच दिनों में मृतका के शव का भिवानी सामान्य अस्पताल और रोहतक पीजीआई में दो बार पोस्टमार्टम किया जा चुका है। परिजन ही नहीं इलाके के लोग भी इस बात पर अड़े हैं कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, युवती का शव नहीं लिया जाएगा। पांच दिनों में इस मामले में शून्य परिणाम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी संज्ञान लिया है। इस मामले में कोताही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है जबकि लोहारू पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। भिवानी जिला पुलिस कप्तान मनबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है।

21 सदस्यीय कमेटी ने पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम 

शुक्रवार देर शाम आईजी वाई पूर्ण कुमार से ढिगावा में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दे रहे 21 सदस्यों की कमेटी ने लोहारू के लोक निर्माण विश्राम गृह में मुलाकात की। कमेटी सदस्य कपूर सिंह प्रधान ने कहा कि चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की लापरवाही को नकारा नहीं जा सकता। चार दिन बाद भी पुलिस की जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। यदि 48 घंटों में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो चक्का जाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगा। शुक्रवार को दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे भी ग्रामीणों ने कई घंटे जाम रखा।

पीजीआई में दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, दुष्कर्म पर संशय

महिला शिक्षिका की रोहतक पीजीआई में दोबारा हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें तेजधार हथियार से बेरहमी से गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं दुष्कर्म को लेकर रिपोर्ट में संशय बना है। जिसको लेकर बिसरा रिपोर्ट भी मधूबन भेजी गई है। शव की दोनों आंखें व कई अंग गायब हैं।

2014 बैच के आईपीएस सुमित को मिली भिवानी एसपी की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षिका हत्या मामले में संज्ञान लेने के बाद प्रवर पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह का तबादला कर दिया है। उनकी जगह 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी सुमित कुमार को भिवानी का नया पुलिस अधीक्षक लगाया है। नए एसपी ने ग्रामीणों के धरने के बीच पहुंचकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। 

इस मामले में कोताही बरतने पर इआरवी का रिस्पांस सुस्त रहा है, इसलिए ईआरवी के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। लोहारू के एसएचओ अशोक कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। लोहारू थाने की एएसआई शकुंतला को भी सस्पेंड किया गया है। जनता से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें संयम से काम लें और पुलिस को जांच करने का समय दें। पुलिस की छह टीमें इस मामले की जांच कर रही है। जल्द गुनहगारों को पकड़ लिया जाएगा। -वाई पूर्ण कुमार आईजी रोहतक रेंज।

ये भी पढ़ें: Female Teacher Murder: शिक्षिका की हत्या के मामले में नया अपडेट... गला रेतकर किया था 19 साल की टीचर का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed