फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman, myanmar, siwani

म्यामार से दिल्ली आई महिला परिजनों से बिछुड़कर सिवानी पहुंची

Wed, 04 Mar 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
woman, myanmar, siwani
जुहरा बेगम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
म्यांमार से दिल्ली अपने परिजनों के पास आई एक महिला बिछुड़कर भिवानी के सिवानी खंड के गांव चनाना पहुंच गई। सिवानी पुलिस और सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम महिला को साथ लेकर उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए दिनभर प्रयास करती रही। उसे सबसे ज्यादा समस्या भाषा की आ रही थी। महिला हिंदी, अंग्रेजी भाषा नहीं समझ रही थी और महिला की भाषा अन्य कोई नहीं समझ पा रहा था। बाद में महिला की पहचान म्यांमार वासी जुहरा बेगम के रूप में हुई। महिला को फिलहाल सखी वन स्टॉप सेंटर में रखवाया गया है।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर से एडमिनिस्ट्रेटर अंजू बाला, काउंसलर अशोक काजला ने बताया कि महिला म्यांमार की रहने वाली है और उर्दू से मिलती-जुलती भाषा बोल रही है। महिला चनाना गांव में मिली है और उसे उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब महिला की पहचान हो गई है। वह म्यांमार की रहने वाली है और दिल्ली के मदनपुर खादर सरिता विहार में अपने परिजनों के पास आई हुई थी। उसके पास 30 सितंबर 2020 तक भारत में रुकने की अनुमति है। पिछले दिनों दिल्ली में हुए दंगों के दौरान यह परिजनों से बिछुड़ गई और यहां सिवानी के गांव चनाना आ पहुंची। एंबेसी के टोल फ्री नंबर से ट्रांसलेटर मिला। जिसकी सहायता से महिला की जानकारी मिल सकी। अब महिला को जल्द ही दिल्ली में उसके परिजनों के पास पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed