{"_id":"625325b2e2b2bf55d87c1df4","slug":"woman-missing-from-home-fell-from-third-floor-of-civil-hospital-died-bhiwani-news-hsr628807321","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता महिला नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता महिला नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरी, मौत
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल के वार्डों की सीढ़ियों पर तीसरी मंजिल से गिरकर एक महिला की रविवार को मौत हो गई। घटना करीब सुबह दस बजे का है। दिनोट गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और मौके का मुआयना किया। वहीं मृतक महिला की शनाख्त कराने के लिए भी आसपास पूछताछ की, लेकिन शुरुआत में महिला के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं लगी। दोपहर बाद महिला के परिजनों ने उसकी शनाख्त कर दी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी जिसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
भिवानी जिला नागरिक अस्पताल के वार्डों की तरफ जाने वाली पीछे की तरफ बनी सीढ़ियों से अचानक ही एक महिला नीचे गिर गई। दिनोद गेट पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई सावन ने मौके पर पहुंचकर जांच की और महिला के शव को कब्जे में लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक महिला की पहचान बृह्मा कॉलोनी दिनोद रोड वासी 40 वर्षीय सुमन के रूप में हुई। महिला के पति जितेंद्र व भाई उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि सुमन पिछले कुछ अर्से से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। कुछ दिन पहले भी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से आंशिक रूप से झुलस गई थी। सुमन दो बच्चों की मां थी। परिजनों के अनुसार सुमन सुबह घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजन उसे तलाश रहे थे कि इसी दौरान उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में पहुंचकर सुमन की शनाख्त कर दी। मौके पर दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार भी पहुंचे।
दिनोद गेट पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सावन ने बताया कि मृतका के पति जितेंद्र व भाई उमाशंकर के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने वार्डों में भी पूछताछ की थी। जिसमें ये महिला यहां दाखिल नहीं थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
डेथ प्वाइंट बनी अस्पताल की सीढ़ियां
नागरिक अस्पताल की वार्डों में नर्सिंग छात्रावास की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनी सीढ़ियां डेथ प्वाइंट बनी हैं। कुछ माह पहले भी एक व्यक्ति ने घरेलू परेशानी की वजह से अपनी मासूम बच्ची के साथ वार्ड की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। इस दर्दनाक घटना में उसकी व उसकी बेटी की भी मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने कुछ साल पहले इन सीढ़ियों के रास्ते को भी बंद कर दिया था, लेकिन फिलहाल इन सीढ़ियों के रास्ते को खुला छोड़ा गया है, जिससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से भी ये हादसे बढ़ रहे हैं। क्योंकि इस लोकेशन पर कोई सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है।