फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman dies after swallowing poisonous substance, case of dowry death registered against three people

Bhiwani News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after swallowing poisonous substance, case of dowry death registered against three people
 मृतका रेणू। फाइल फोटो
भिवानी। जूई कलां निवासी एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रेणु के रूप में हुई। इस बारे में सूचना मिलने पर जूई कलां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतका के मायके पक्ष के परिजन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के भाई विनोद के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हाल जींद निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसकी बहन रेणु की शादी 2017 में जूई कलां निवासी त्रिलोक के साथ हुई थी। शादी से उसके दो लड़कियां हैं। वीरवार को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन रेणु ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उसका स्वास्थ्य नाजुक है। फिर शाम को उसे रेणु की मौत होने की सूचना मिली। सूचना पाकर वह अस्पताल में पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि रेणु को उसका पति, सास-ससुर व उसके पति का भाई दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में जुई कलां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पोस्टमार्टम कार्रवाई करने पहुंची महिला मुख्य सिपाही सुनीता ने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजन विनोद के बयान पर आरोपियों पर दहेज हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणु की पहले पति की दुर्घटना में हो गई थी मौत
मृतका के भाई विनोद ने बताया कि रेणु की 2005 में प्रवीण नामक व्यक्ति के साथ हुई थी। उस शादी से उसकी दो बच्चे थे। सड़क दुर्घटना में उसके पति व बच्चे की मौत हो गई थी। सड़क दुर्घटना क्लेम के नाम पर रेणु को करीब 32 लाख रुपये मिले थे। जोकि वह अपनी दूसरी शादी के बाद साथ ले गई। परिजन ने पुलिस ने उक्त मिले रुपयों के प्रयोग के बारे में भी हिसाब-किताब की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed