फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman dies after being hit by train

रेल की चपेट में आने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

भिवानी। गांव बामला निवासी एक महिला की मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की पहचान कृष्ण की 52 वर्षीय पत्नी राजेश की रूप में हुई है। परिजनों ने इसकी सूचना रेलवे पुुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और भिवानी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान पर इत्तफाकिया मौत के तहत मामले की कार्रवाई की है।

मृतक महिला के पति कृष्ण ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। वह कभी भी अपने घर से बाहर चली जाती थी। मंगलवार रात भी वह घर से चली गई थी। जब परिजनों ने उसे ढूंढा तो वह रेवाड़ी फाटक के पास मृत मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed