फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman die in road accident, case file, police

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 07 Feb 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
woman die in road accident, case file, police
भिवानी। लोहारू रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नया बाजार क्षेत्र निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह दो बच्चों का पिता है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे उसकी पत्नी 36 वर्षीय कविता पैदल ही देवसर माता मंदिर में जा रही थी। जब वो देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके फोन पर संपर्क करना चाहा मगर उनका संपर्क नहीं हो गया। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की मगर वह नहीं मिली। जिसके बारे में उन्होंने शहर पुलिस थाना को सूचित भी किया। शनिवार सुबह उन्हें पुलिस के माध्यम से उसे उसकी पत्नी की मौत की सूचना मिली। अजय ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी पत्नी कविता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जूई पुलिस थाना से जांच अधिकारी एचसी रविंद्र कुमार जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एचसी रविंद्र कुमार ने बताया कि लोहारू रोड स्थित पुल के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कविता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के पति अजय के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed