फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman commits suicide by hanging, accused of forcing brother-in-law to commit suicide

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, जेठ पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging, accused of forcing brother-in-law to commit suicide
भिवानी। जिले के गांव तिगड़ाना में एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर महिला के जेठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दिल्ली के जिंदपुर निवासी दीपक ने सदर पुलिस थाने में दिए बयान में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी बहन बेबी की शादी 2017 में गांव तिगड़ाना निवासी चंद्रशेखर के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके जीजा चंद्रशेखर का बड़ा भाई सोमपाल शराब पीकर उसकी बहन बेबी के साथ झगड़ा करता था। दीपक ने बताया कि सात अप्रैल को उसकी बुआ का दिल्ली के आजादपुर मंडी निवासी लड़का तनुज और आजाद उसकी बहन बेबी के घर में शादी का कार्ड देने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान बेबी के जेठ ने उसकी बहन के साथ गाली-गलौज की। उसके बाद रात को रोज के झगड़े और जेठ की कलह से तंग आकर उसकी बहन बेबी ने रात 10 बजे कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सदर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जेठ पर केस दर्ज
गांव तिगड़ाना में एक महिला के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मृतका के भाई दीपक की शिकायत पर आरोपी जेठ सोमपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन शर्मा, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed