{"_id":"6242196e4f3b22686b53938a","slug":"without-school-dress-candidates-will-not-get-admission-in-the-examination-bhiwani-news-hsr627740425","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में बिना स्कूल ड्रेस परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में बिना स्कूल ड्रेस परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षाबोर्ड कार्यालय। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। बिना स्कूल ड्रेस परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 372 उड़नदस्ते हाईटेक तकनीकी के इस्तेमाल से बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सख्ती की जाए। यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने सोमवार को बोर्ड मुख्यालय पर उड़नदस्तों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 30 मार्च से आरंभ होने वाली सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2022 को पारदर्शी बनाने के लिए प्रवेशपत्र पर क्यू-आर कोड लगाया गया है। उड़नदस्ते क्यू-आर कोड को स्कैन करके परीक्षार्थी की फोटो व विवरणों की जांच कर सकते हैं, जिससे फर्जी परीक्षार्थियों पर शिकंजा कसा जा सके। इस अवसर पर बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव, सचिव कृष्ण कुमार, संयुक्त सचिव पवन कुमार एवं अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 372 उड़नदस्ते 1547 परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से सायं 03:00 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थी को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व अर्थात 12:00 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में 12:15 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके पश्चात परीक्षार्थियों का केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी नियमित परीक्षार्थी विद्यालय यूनिफॉर्म में विद्यालय आईडी कार्ड/मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना यूनिफार्म के केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। स्वयंपाठी परीक्षार्थी मूल आधार कार्ड सहित परीक्षा केंद्र पर आएंगे।
यहां दे अनियमितताओं की शिकायत
किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल व हस्तक्षेप या किसी केंद्र अधीक्षक/सुपरवाइजर की ड्यूटी में कोताही/अनुशासनहीनता पाई जाती है तो भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय कंट्रोल रूम का व्हाट्सएप नंबर -8816840349 एवं दूरभाष नंबर -01664- 254603, 254604, 254305 व 244175, अंबाला स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0171-2441317, फतेहाबाद स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01667-226230, गुरुग्राम स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0124-2339230, करनाल स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0184-2251001, पलवल स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01275-251874 तथा रोहतक स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01262-271425 पर तुरंत सूचित करें।