फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   With the admission, now crowd gathered at the shops of vendors regarding course books.

Bhiwani News: दाखिला के साथ ही अब पाठ्यक्रम पुस्तकों को लेकर विक्रेताओं की दुकानों पर जुटी भीड़

Tue, 02 Apr 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
With the admission, now crowd gathered at the shops of vendors regarding course books.
भिवानी। एक अप्रैल से स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के साथ जिन अभिभावकों के बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उन्हें किताबों की भी लंबी लिस्ट थमाई गई है। इस लिस्ट को लेकर अभिभावक पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। शहर के हांसी गेट स्थित पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन

हालांकि कुछ प्राइवेट स्कूलों में ज्यादातर निजी प्रकाशकों की किताबों को लागू किए जाने पर अभिभावक भी एतराज कर रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। दरअसल, सीबीएसई और एचबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकों को लागू किए जाने के आदेश हैं। ये पुस्तकें निर्धारित मूल्य पर पुस्तक विक्रेताओं द्वारा बिक्री किए जाने की भी हिदायतें हैं लेकिन निजी प्रकाशकों की पुस्तकों में मोटा मुनाफा व कमीशनखोरी के चक्कर में इन्हें बच्चों के अभिभावकों पर थोपा जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल तो कुछ स्कूलों ने खुद के पाठ्यक्रम की पुस्तकें और स्कूल ड्रेस भी स्कूल में ही बिक्री करना शुरू कर दिया था, मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो इस पर तत्काल प्रभाव से इसे बंद करा सख्त हिदायतें दीं। वहीं इस बार भी कुछ स्कूलों में ऐसा किए जाने की आशंका है। इसी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता ने कहा है कि सभी स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें ही कक्षावार लगाई जानी हैं। शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से पांचवीं तक कक्षा वार बस्ते का बोझ भी निर्धारित किया हुआ है। निर्धारित वजन से ज्यादा बस्ते का बोझ होने पर संबंधित विद्यालय पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed