फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Winter is making people victims of cough and cold, OPD crosses 1200

Bhiwani News: सर्दी बना रही खांसी-जुकाम का शिकार, ओपीडी 1200 पार

Tue, 16 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Winter is making people victims of cough and cold, OPD crosses 1200
भिवानी। लगातार बढ़ रही सर्दी के बीच खांसी और जुकाम के मरीजों का आंकड़े में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। सांस और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए यह मौसम अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों और जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन पर सर्दी और धुंध का अधिक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 1200 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से खांसी और बुखार से ग्रस्त रोगियों की संख्या 300 से अधिक रही। इस मौसम में आने वाले मरीजों में सांस लेने में कठिनाई, बुखार, गले में खराश और थकान जैसी शिकायतें अधिक देखी जा रही हैं।
विज्ञापन


सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव और सर्दी के तेज होने से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय खान-पान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है और बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि खांसी या जुकाम दो दिन से अधिक बनी रहे तो तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना सुरक्षित नहीं है। बीपी और शुगर के मरीजों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में गर्म कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक भोजन लें। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।

----------

गर्म तासीर वाले पेय और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ी
संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव संभव होता है। ऐसे में गर्म तासीर वाले पेय और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ी है। ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए लोग चाय, कॉफी, हल्दी वाला दूध, सूप और अन्य गर्म पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे हैं। साथ ही पराठे, पकौड़े, और हलवा जैसी गर्म और पौष्टिक खाद्य वस्तुएं भी भोजन में शामिल कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस मौसम में बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना या उससे भी अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed