{"_id":"667b1bb9d2d9e1a72006e072","slug":"wife-sleeping-at-home-murdered-by-stabbing-her-in-the-head-bhiwani-news-c-21-hsr1027-408793-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर में सो रही पत्नी के सिर में मोगरे से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घर में सो रही पत्नी के सिर में मोगरे से वार कर हत्या
Wed, 26 Jun 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव दुल्हेड़ी में हत्या के बाद मौका मुआयाना करती पुलिस।
भिवानी (तोशाम)। गांव दुल्हेड़ी में सोमवार रात एक व्यक्ति ने घर में सो रही पत्नी की सिर में लकड़ी के मोगरे से वारकर हत्या कर दी। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतका के भाई हिसार निवासी मदन ने बताया कि गांव दुल्हेड़ी निवासी जीजा रोशन ने गहरी नींद में सो रही उसकी बहन गंगा (45) के सिर पर अचानक लकड़ी के मोगरे से प्रहार करना शुरू कर दिया। इससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस और गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दिए बयान में मदन ने बताया है कि करीब 25 वर्ष पहले बहन की शादी रोशन लाल के साथ हुई थी। बहन के एक लड़का और एक लड़की है। लड़की की करीब दो माह पहले शादी की है। आरोप है कि रोशन लंबे समय से गंगा के साथ मारपीट करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामूली कहासुनी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
आरोपी शराब का नशा करता है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि वारदात की असल वजह क्या रही है। जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।