फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Who will save electricity Award

बिजली बचाने वालों को मिलेगा अवार्ड

Fri, 06 Jun 2014 01:19 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Fri, 06 Jun 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अक्षय ऊर्जा विभाग ने सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली बचत करने वालों का अवार्ड देने की योजना बनाई है। योजना के तहत सरकारी संस्थान, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, प्राइवेट सेक्टर आदि की सात कैटेगरी बनाई गई है। अलग-अलग कैटेगरी अनुसार 25 हजार से पांच लाख तक के इनाम दिए जाएंगे। स्टेट लेवल एनर्जी कंजरवेशन अवार्ड के लिए 15 जून तक फार्म भरकर जमा कराना होगा।

विज्ञापन


स्टेट अवार्ड देने के पीछे विभाग की योजना ज्यादा से ज्यादा लोगों में सौर ऊर्जा के प्रति जागरुकता लाकर बिजली की बचत करना है। इसमें मुख्य रूप से इंडस्ट्रीज, सरकारी भवन, शिक्षण संस्थान पर फोकस किया गया है। अवार्ड मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह होगा पैमाना
स्टेट अवार्ड के आवेदन आने के बाद संबंधित संस्थान, स्कूल होटल आदि का कर रिकार्ड देखा जाएगा। आवेदन के लिए कम से कम तीन साल सौर ऊर्जा उपकरणों का प्रयोग होना जरूरी है। इसमें देखा जाएगा कि पहले कितनी खपत थी और अब कितनी कम हो गई। संस्थान संचालक ने बिजली खपत कम करने के लिए क्या तरीका अपनाया, कौन-कौन से सौर ऊर्जा उपकरण प्रयोग किए। प्रत्येक कैटेगिरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय इनाम दिए जाएंगे। इनाम में कैटेगिरी अनुसार 25 हजार से पांच लाख तक का इनाम, सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई खोज के लिए भी इनाम
बिजली बचत के लिए यदि किसी ने कोई नया आविष्कार किया है। बिजली बचत का कोई नया साधन या तरीका अपनाया है। उसके लिए अवार्ड की व्यवस्था की है। ऐसे दो आविष्कारों का चयन किया जाएगा। जिसमें 50-50 हजार रुपये इनाम है।

ये होंगी कैटेगिरी
1. बड़े स्तर की इंडस्ट्रीज
2. छोटे स्तर की इंडस्ट्रीज
3. सरकारी, अर्ध सरकारी, म्यूनसिपल कमेटी, सरकारी अस्पताल
4. सरकारी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, एडिड कॉलेज, यूनिवर्सिटी
5. व्यावसायिक भन, प्राइवेट स्कूल, होटल, शॉपिंग मॉल, कारपोरेट ऑपिुस,
6. बीईई स्टार रेटिड बिल्डिंग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed