फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Weather: Fear of loss in mustard due to strong wind, rain benefits wheat

मौसम: तेज हवा से सरसों में नुकसान की आशंका, बारिश से गेहूं को फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Weather: Fear of loss in mustard due to strong wind, rain benefits wheat
बारिश के बाद खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिलेभर में बुधवार रात को हल्की बारिश हुई है। तेज हवाओं की वजह से सरसों में नुकसान की आशंका है। वहीं गेहूं और चना की फसल में बारिश से फायदा हुआ है। बारिश की वजह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव भी हो गया है। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में कही हल्की तो कहीं पर अच्छी बारिश हुई है। भिवानी खंड में 2.8 एमएम, बहल में 4.0 एमएम, तोशाम में 2.0 एमएम, सिवानी में 2.0 एमएम तो वहीं लोहारू और बवानीखेड़ा में हल्की बारिश हुई है। बारिश की वजह से शहर के वायु प्रदूषण में भी सुधार हुआ है। बुधवार को शहर का एक्यूआई 152 दर्ज हुआ है, जबकि मंगलवार को एक्यूआई 235 था। वही पिछले दिनो एक्यूआई 300 पार चला गया था। इसकी वजह से बच्चों और बुजुर्गों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की समस्या सामने आ रही थी। अब बारिश की वजह से प्रदूषण का स्तर नीचे आया है, हालांकि यह स्तर भी स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक नहीं है।ज
विज्ञापन

सुबह ही खिली धूप, सामान्य रहा तापमान
हल्की बारिश की वजह से बुधवार को तापमान भी सामान्य ही रहा। सुबह करीब आठ बजे ही सूर्य देव के दर्शन हो गए थे, जिसकी वजह से तापमान सामान्य रहा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 दर्ज हुआ है। ऐसे में दिनभर न तो ठिठुरन थी और न ही अधिक गर्मी। लोग धूप सेंकने के लिए अपने बालकिनी और पार्कों में बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरज के साथ हुई बारिश का गेहूं की फसल में फायदा है, लेकिन कई जगह तेज हवाएं चली हैं, जिसकी वजह से सरसों के फूल झड़ने की आशंका बनी है, ऐसा होने पर सरसों के फसल उत्पादन पर असर पड़ेगा। कहीं से भी फिलहाल फसलों में कोई नुकसान की सूचना नहीं है। -डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed